By worshipping Lord Shiva with all your heart, all your wishes are fulfilled: Rajkumar Sahu
मंडल अध्यक्ष राजकुमार साहू ने ओखर के शिवलिंग पर परिवार सहित पूजा अर्चना कर प्रसाद का किया वितरण
प्रमोद अवस्थी मस्तूरी
मस्तूरी क्षेत्र के ग्राम ओखर के स्वयंभू शिवलिंग पर सावन के पवित्र महीने के तीसरे सोमवार को मल्हार मंडल अध्यक्ष राजकुमार साहू परिवार सहित अभिषेक किए तथा विधिवत पूजा अर्चना कर भगवान शिव से अपने ग्राम तथा क्षेत्र के लिए मंगल कामना किए तथा उपस्थित शिव भक्तों और ग्राम वासियों को खीर पुरी फल फूल का प्रसाद वितरण करने के पश्चात उन्होंने एक पेड़ मां के नाम से पौधा लगाया तथा ग्राम वासियों से अपील करते हुए कहा कि आप लोग भी कम से कम एक पेड़ मां के नाम से लगावे तथा उसकी सुरक्षा अपने पुत्र की तरह करें। राजकुमार साहू ने एक पेड़ मां के नाम के अभियान के लिए यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को बधाई के साथ आभार व्यक्त।



