Home छत्तीसगढ़ निःशुल्क आयुर्वेद क्लीनिक का शुभारंभ 24 नवंबर को, आयुर्वेदाचार्य डा परस शर्मा...

निःशुल्क आयुर्वेद क्लीनिक का शुभारंभ 24 नवंबर को, आयुर्वेदाचार्य डा परस शर्मा सेवा देंगे

0

 

जांजगीर चांपा – छत्तीसगढ़ प्रदेश के ख्यातिलब्ध आयुर्वेदाचार्य डा परस शर्मा जी ,सेवानिवृत संयुक्त संचालक आयुष छत्तीसगढ़ प्रतिदिन डी के मेडिकल परिसर स्थित सीटी क्लीनिक में निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा परामर्श हेतु उपलब्ध रहेंगे ,आयुर्वेद सीटी क्लीनिक का शुभारंभ दिनांक 24 नवंबर कार्तिक शुक्ल पक्ष द्वादशी तिथि को शाम 4 बजे से रखा गया है ।
सर्व विदित है की आयुर्वेदाचार्य डा परस शर्मा को आयुर्वेद पद्धति के माध्यम से कठिन से कठिन व्याधियों जिसमें वात रोग , उदर रोग ,श्वास रोग , कफ कास रोग ,मधुमेह ,चर्म रोग सहित अनेक रोगों के उपचार में सिद्धहस्त प्राप्त हैं ,अंचल के जन मानस को इन्ही व्याधियों से मुक्त करने डा शर्मा जी आयुर्वेद सिटी क्लीनिक में प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक एवम शाम 6 बजे से रात्रि 8 बजे तक निःशुल्क सेवा देंगे इस अवसर पर उनके साथ उनका सानिध्य प्राप्त करने डा हर्षवर्धन सिंह एम बी बी एस/एम डी भी उपस्थित रहेंगे।

Ro.No - 13672/156

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here