Home Blog लैंड रिकार्ड कोड धारा 115, अभिलेख सुधार के संबंध में पटवारियों को...

लैंड रिकार्ड कोड धारा 115, अभिलेख सुधार के संबंध में पटवारियों को ऑनलाईन मॉड्यूल के बारे में प्रशिक्षण

0

Training of Patwaris on online module regarding Land Records Code Section 115, Record Correction

बीजापुर@रामचन्द्रम एरोला – जिला कार्यालय के इन्द्रावती सभाकक्ष में कलेक्टर अनुराग पाण्डेय की उपस्थिति में लैंड रिकार्ड कोड धारा 115 अभिलेख सुधार के संबंध में पटवारियों को ऑनलाईन माड्यूल के बारे में प्रशिक्षण दिया गया जिसमें एसडीएम बीजापुर जागेश्वर कौशल, डिप्टी कलेक्टर उत्तम सिंह पंचारी, एसडीएम उसूर भूपेन्द्र गावडे़, भोपालपटनम वाय के नाग एवं भैरमगढ़ एसडीएम विकास सर्वे सहित समस्त तहसीलदार, पटवारी एवं राजस्व अमला उपस्थित थे।
प्रशिक्षण में पटवारियों को ऑनलाईन माड्यूल की विशेषताएं डाटा एंट्री, रिकार्ड, सुधार और रिर्पोटिंग क्षमताओं के बारे में प्रशिक्षित किया गया। धारा 115 के प्रावधानों जैसे अभिलेख सुधार की प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज, समय-सीमा, अभिलेख सुधार के दौरान होने वाली सामान्य ऋुटियां एवं उसके समाधान तथा ऑनलाईन माड्यूल का प्रभावी ढंग से उपयोग के बारे में विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया।

Ro.No - 13672/156

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here