Home छत्तीसगढ़ सावन तीज झूला महोत्सव कार्यक्रम में गायत्री पटेल ने प्राप्त किया दूसरा...

सावन तीज झूला महोत्सव कार्यक्रम में गायत्री पटेल ने प्राप्त किया दूसरा स्थान

0

 

रायगढ़ । नगर भाजपा किरोड़ीमल नगर ने इस वर्ष 7 अगस्त को अपराह्न 2 बजे सावन तीज झूला महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया था । आयोजन स्थल किरोड़ीमल नगर के सार्वजनिक देवी धाम दुर्गा मंदिर प्रांगण में था । इस आयोजन में किरोड़ीमल नगर की महिलाओं ने भारी संख्या में भाग लिया । महिलाओं के लिए विभिन्न प्रकार के खेलों का भी आयोजन किया गया था जिसमें कुर्सी दौड़, चम्मच दौड़, गुब्बारा फुलाव, पकवान की थाली सजाना और सामान्य ज्ञान की भी प्रतियोगिता रखी गई थी । सभी कार्यक्रमों में प्रतियोगियों के लिए आकर्षक इनामों की भी आयोजकों के द्वारा व्यवस्था की गई थी । सावन तीज झूला महोत्सव कार्यक्रम में किरोड़ीमल नगर की गायत्री पटेल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। खरसिया के भाजपा नेता और विधायक उम्मीदवार महेश पटेल के कर कमलों से गायत्री पटेल ने पुरस्कार ग्रहण किया । गायत्री पटेल के द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर उनके इष्ट मित्रों और सहयोगियों समेत तमाम लोगों ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं।

Ro.No - 13848/159

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here