He was hiding his identity by changing his name and address, the police arrested the accused who was absconding for 11 years after the incident
आरोपी को गिरफतार कर न्यायालय किया गया पेश।
11 वर्ष पूर्व के प्रकरण में चोरी का फरार आरोपी कोटा पुलिस के गिरफ्त में।
बिलासपुर। पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अर्चना झा एवं अनुविभागीय पुलिस अधिकारी कोटा नूपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत अपराधियों पर कार्यवाही की जा रही है ।इसी तारतम्य में वर्ष 2013 में प्रार्थी चंद्रकांत गोड पिता सुधराम गोड उम्र 32 वर्ष निवासी उसलापुर जिला बिलासपुर ने थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया की ग्राम नेवरा में दिनांक 02.09.2013 के रात्रि 08:00 बजे प्रार्थी के घर से प्रार्थी के मोटर साइकिल एवम बैग में रखे 225000 रुपए एवम मोबाइल को अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया है की रिपोर्ट पर अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया था । प्रकरण का आरोपी राज ध्रुव पिता संतोष ध्रुव घटना दिनांक से फरार था ।जिस पर 173(8) जा फ़ौ में अभियोग पत्र तैयार कर माननीय न्यायालय में चालान पेश किया गया था । प्रकरण में फरार आरोपी की लगातार पता तलाश किया जा रहा था कि दिनांक 07.08.2024 को मुखबिर से सूचना प्राप्त होने पर की राज ध्रुव अपना नाम व पता बदल कर ग्राम हरदीकला में निवास कर रहा की सूचना पर आरोपी के सकुनत पर जाकर दबिश देकर आरोपी राज ध्रुव को विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 08.08.2024 को माननीय न्यायालय रिमांड पर भेजा गया है।
आरोपी- राज ध्रुव पिता संतोष ध्रुव उम्र 32 वर्ष निवासी डिपरापारा उसलापुर थाना सकरी जिला बिलासपुर (छ. ग.)
अपराध क्रमांक -276/2013
धारा 380 भा द वि
कार्यवाही में – प्रधान आरक्षक सनत पटेल, प्रधान आरक्षक 877 बलबीर सिंह , आरक्षक 1086 भोप सिंह साहू , आरक्षक 773 दामोदर सिंह का महत्वपूर्ण भूमिका रहा।



