Newly posted CMHO Dr Awadhesh Panigrahi conducted a surprise inspection of Dabhra CHC
सक्ती। सक्ति कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के मार्गदर्शन एवं निर्देशानुसार नव पदस्थ सीएमएचओ डा अवधेश पाणिग्राही ने किया किया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण ।, निरीक्षण दौरान डा पाणिग्राही ने डभरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के समस्त डाक्टरों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी डाक्टर समय पर ओपीडी में उपस्थित रहे ताकि इलाज हेतु आने वाले मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी न हो , मरीजों को स्वास्थ्य विभाग में चलने वाली शासन की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताये ताकि मरीज़ो को उसका लाभ मिल सके। वही अस्पताल परिसर को साफ एवं स्वच्छ रखने को कहा गया । डा पाणिग्राही स्वास्थ्य केंद्रों के डाक्टरों को अस्पताल में इलाज हेतु आने वाले मरीजों को बाहर की दवाई न लिखने निर्देशित किया, वही संभवत: कोशिश करे की मरीजों को अस्पताल में मिलने वाली दवाई या प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र की दवाई लिखे ,ताकी उन्हे वित्तीय भार न पड़े। साथ ही आपको बता दें कि सक्ति कलेक्टर अमृत विकास तोपनों के निर्देशानुसार डा. पाणिग्राही ने सक्ति विकासखंड के एकलव्य विद्यालय में बच्चों के लिए होने वाले स्वास्थ्य परीक्षण के लिए कैम्प करते हुए हुए विभाग के चिकित्सक को निर्देशित करते हुए कहा कि बच्चो संभवत: गाइडलाइन के अनुरूप जांच करने के निर्देश दिए, निरीक्षण के द्वौरान डभरा बीएमओ माधुरी चंद्रा सहित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डभरा के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे ।



