MLA Shri Netam celebrated his birthday with handicapped children
‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत किया वृक्षारोपण
Ro.No - 13848/159
उत्तर बस्तर कांकेर, 09 अगस्त 2024/ विधायक कांकेर श्री आशाराम नेताम ने आज अपना जन्म दिन समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित शासकीय दृष्टि एवं श्रवण बाधितार्थ विद्यालय कोदाभाट के दिव्यांग बच्चों के साथ मनाया। इस अवसर पर उनके द्वारा छात्रों को उपहार भेंटकर मिष्ठान वितरण किया गया। इस दौरान बच्चों ने गीत-संगीत के माध्यम से विधायक श्री नेताम को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाए दीं। विधायक ने अपने जन्मदिन के अवसर पर ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया। इस अवसर पर श्री मुकेश दिवाकर परिवीक्षा अधिकारी व संस्था प्रभारी, पालकगण, छात्रगण एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे।



