Home Blog नशामुक्त भारत अभियान : जिले में 12 अगस्त को होंगे विभिन्न कार्यक्रम

नशामुक्त भारत अभियान : जिले में 12 अगस्त को होंगे विभिन्न कार्यक्रम

0

Drug-free India campaign: Various programs will be held in the district on August 12

उत्तर बस्तर कांकेर, 10 अगस्त 2024/ भारत सरकार सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय द्वारा नशामुक्त भारत अभियान के तहत “विकसित भारत का मंत्र, भारत हो नशे से स्वतंत्र’ की थीम पर सोमवार 12 अगस्त को प्रातः 09:00 बजे जिले की सभी शासकीय व अशासकीय शालाओं, महाविद्यालय, आई.टी.आई, पॉलिटेक्निक, पब्लिक संस्थाओं एवं सभी शासकीय कार्यालयों में नशामुक्ति हेतु शपथ ली जाएगी। उप संचालक समाज कल्याण विभाग ने बताया कि इस अभियान के तहत शाला, महाविद्यालय में कम्पीटिशन, सेमिनार, वेब सेमिनार, वर्कशाप, मानव श्रृंखला, रैली एवं नुक्कड़ नाटक का आयोजन कर छात्र-छात्राओं द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नशा मुक्ति का संदेश दिया जाएगा। साथ ही ब्लॉक स्तर पर आयोजन के साथ ग्राम पंचायत स्तर पर भारत माता वाहिनी सदस्यों के माध्यम से नशा मुक्ति रैली एवं शपथ का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले प्रतिभागी NMBA APP व वेबसाइट https://nmba.dosje.gov.in take a pledge में अपना डाटा प्रविष्ट कर प्रमाण पत्र प्राप्त कर सकेंगे।

Ro.No - 13672/156

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here