World Tribal Day celebrated with great enthusiasm in the mini stadium by all the tribal community
विधायक, कलेक्टर वा एसडीएम वा समाज प्रमुख हुए शामिल, कलेक्टर ने किया बच्चों को पुरस्कृत
बीजापुर@रामचन्द्रम एरोला – विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर जिले भर में सर्व आदिवासी समाज ने जिला मुख्यालय के मिनी स्टेडियम में हर्षोल्लास से मनाया वहीं ब्लॉक स्तर पर भी समाज के लोगों ने एकता का परिचय देते इस वर्ष अच्छे से विश्व आदिवासी दिवस का आयोजन किया। इसके अलावा मूल वासी बताओ मंच गोरना मनकेली, बुर्जी सहित कई जगहों में मनाया। हर बार की तुलना में 9 अगस्त 2024 की कुछ अलग ही नाजारा देखने को मिला समाज ने डिजे की धुन वा ढोल नगाड़ों से कर्मचारी वर्ग , ग्रामीण , युवक युवतियां, बुजुर्ग सियान, महिला वर्ग बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा, जिला मुख्यालय में सर्व समाज के लोगों ने मिनी स्टेडियम से रैली निकालते जय स्तंभ चौक होते डाक्टर भीमरावराव अंबेडकर फारेस्ट नाका से फिर वापिस कार्यक्रम स्थल नारों की गूंज साथ पहुंचे । सर्व आदिवासी समाज के पदाधिकारी एवं वरिष्ठ लोगों ने विश्व आदिवासी दिवस क्यों मनाते हैं इसका समाज में क्या प्रभाव पड़ता है, आज की उपलब्धियां क्या मिला वा और वर्तमान में क्या कमीयां इसे कैसे दूर करें विस्तार से वक्ताओं ने बताया। वही समाज के छोटे छोटे नन्हे मुन्ने बच्चों की मनमोहक प्रस्तुति परम्परागत आदिवासी गानों में दिया जो लोगों का ध्यान आकर्षित किया । बच्चों का उत्साहवर्धन करते दिखे लोग आयोजन की समाप्ति बाद आये हुए लोगों ने जमकर आदिवासी गानों नाचें मिलकर उरांव समाज की एक ग्रुप अपना रिति रिवाज़ में गाना गाते प्रस्तुति दिखाया लोग भी देखते रह गए। आयोजन में विधायक विक्रम शाह मंडावी, जिला पंचायत अध्यक्ष शंकर कुडियम, जिला पंचायत सदस्य नीना रावातिया उददे, कलेक्टर अनुराग पाण्डेय, एसडीएम जगेश्वर कौशल, सीएमएचओ डॉ बी आर पुजारी, वा सर्व आदिवासी समाज के अशोक तलांडी, कमलेश पैकरा, बी आर पुजारी, जमुना सकनी , तारकेश्वर पैंकरा, जगबंधु मांझी, हरिहर साहनी, अमित कोरसा, सुशील हेमला,सोनू पुनैम, सुभाष कुडियम, धनेश कुडियम, दासू कोरसा, बुधराम कोरसा, बृजलाल पुजारी, कैलाश रामटेके,के डी झाड़ी, जितेंद्र कावरे,प्रकाश कावरे,सुरेश चंद्राकर, अजय दुर्गम,धनेश कुंजाम, ज्योति कोरसा,सीता कोरसा वा अन्य प्रमुख क्षेत्रवासी बड़ी संख्या में रहे शामिल।



