Home छत्तीसगढ़ धूमधाम से निकली शिव जी की बारात, भूत-प्रेत पिसाच बने बाराती हुई...

धूमधाम से निकली शिव जी की बारात, भूत-प्रेत पिसाच बने बाराती हुई विधिवत शिव पार्वती कि विवाह

0

 

प्रमोद अवस्थी@ मस्तूरी। नवयुवक दुर्गोत्सव एवं दशहरा समिति दुर्गा चौक मस्तूरी के तत्वावधान में श्री शिव महापुराण कथा के छठवें दिन में भगवान शिव मां पार्वती के विवाह के कथा का रैतापारा कबीरधाम से पधारे श्री श्री धरा चार्य जी ने संगीत मय मधुर वाणी से भगवान भूत भोले बाबा तथा मां पार्वती जी का जीवंत झांकी के द्वारा विधिवत विवाह करवाए। किरारी मस्तूरी के भगवानलटेश्वर नाथ से निकली भूत पिशाच के साथ निकली भव्य शिव जी की बारात लटेश्वरधाम में अद्भुत नजारा देखने को मिला। शनिवार को धूमधाम से शिव बारात निकाली गई। भूतों की टोली ढोल-नगाड़ों आतिश बाजी के साथ नाचते गाते बाराती बने। लोगों ने शिव जी के साथ खुब नृत्य किया। इस दौरान भोले के जयकारों से पूरा मंदिर तथा ग्राम गूंज उठा। इस दौरान हजारों की संख्या में माताएं बहने एवं ग्रामवासी नाचते गाते शिव तथा मां पार्वती जी के शुभ विवाह पर प्रसन्न चित्त होकर अपने आप को नित्य करने से नहीं रोक सके।

Ro.No - 13848/159

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here