Goodwill badminton competition organized in Janjgir on 15th August
जांजगीर बैडमिंटन संघ के तत्वावधान में विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर जिला स्तरीय सद्भावना डबल्स ओपन बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।
यह प्रतियोगिता दिनांक 14 अगस्त 2024 दिन बुधवार शायं 6:00 बजे से प्रारंभ होगी एवं 15 अगस्त को दोपहर 3 बजे से फायनल तक चलेगी। जो भी प्रतिभागी इस प्रतियोगिता में भाग लेना चाहते हैं वह अपने नाम की एन्ट्री विजय मराठे 9926193840 एवं संजय शर्मा जी 8370034500 , विक्की अग्रवाल के पास नोट करा सकते हैं।
प्रतियोगिता का आयोजन हसदेव क्लब (तुलसी भवन) लिंक रोड ,जांजगीर। में किया जावेगा। विजयी खिलाड़ियों को कप प्रदान किया जावेगा एवं भाग लेने वाले खिलाड़ियों को मैडल प्रदान किया जाएगा। प्रतियोगिता में किसी भी उम्र के खिलाड़ी भाग ले सकते हैं, प्रवेश शुल्क 100/- निर्धारित किया गया है।
प्रतियोगिता आयोजित करने हेतु बैठक में प्रमुख रूप से वरिष्ठ खिलाड़ी अजय केसरवानी, मनोज अग्रवाल, विक्की अग्रवाल, विजय मराठे, दीपक सिंग, प्रदीप सिंह, संजय शर्मा, विवेक अग्रवाल, डा राज दिवाकर उपस्थित रहे।



