Mahabhandaara will be held in Babadham on the fourth Monday of Shravan month
रायगढ़ । इस घोर कलिकाल में भी धर्मप्राण श्रद्धालुओं के लिए कोसमनारा स्थित बाबा सत्यनारायण की तपोस्थली असीम आस्था का केंद्र बनी हुई है जहां बाबा सत्यनारायण विगत दो दशकों से भी अधिक समय से अपनी साधना में लीन हैं । समूचे प्रदेश और पड़ोसी राज्यों के श्रद्धालुओं के लिए तीर्थ बन चुके कोसमनारा बाबाधाम में यूं तो साल भर भक्तजन बाबाजी के दर्शन के लिए आते रहते हैं । पर श्रवण मास में कांवड़ियों की भारी भीड़ बाबा धाम में बाबा को जल अर्पित करने आती है । इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक संगठनों और मंदिर प्रशासन द्वारा भक्तों की सुविधा के लिए भंडारे का आयोजन किया जाता है । इस वर्ष भी श्रावण मास के चौथे सोमवार को सभी शिव भक्तों द्वारा आगंतुक श्रद्धालुओं के लिए महाभंडारे का आयोजन किया गया है । भंडारे का आयोजन स्थल हरि ओम बॉडी गैरेज , श्रीराम जानकी ढाबा , अमलीभौना, बाईपास रोड पर रखा गया है । आयोजनकर्ता शिव भक्तों द्वारा सभी श्रद्धालुओं का हार्दिक स्वागत और अभिनंदन के साथ सेवा की व्यवस्था की गई है । आपको बता दें कि श्रावण मास में बाबा धाम में रोजाना हजारों भक्त बाबा के दर्शन के लिए आते हैं ।



