The entire tribal society celebrated World Tribal Day with great pomp
मुंगेली जिला से हरजीत भास्कर की रिपोर्ट
मुंगेली – सर्व आदिवासी समाज लोरमी के द्वारा संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा घोषित 9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस को विकासखंड लोरमी नगर के मानस मंच में बड़ी धूमधाम से मनाया गया जिसमें मुख्य अतिथि टी आर ध्रुव अध्यक्षता सर्व आदिवासी समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष रामजी ध्रुव ने किया एवं विशिष्ट अतिथि प्रदेश संयुक्त सचिव दयाराम ध्रुव रहे कार्यक्रम बूढ़ादेव सुमरनी आरती एवं सभी महापुरुषो पूजा पाठ कर शुरूआत की गई तत्पचात सभी अतिथियों का पिला गमछा एवं पीला चावल स्वागत किया गया कार्यक्रम में बालिकाएं द्वारा आदिवासी संस्कृति वेशभूषा से करमा सुआ डंडा नृत्य की रंगारंग प्रस्तुति दी गई मुख्य अतिथि ने अपने भाषण में कहा विश्व आदिवासी दिवस मनाने की शुरुआत साल 1982 में हुई थी. संयुक्त राष्ट्र महासभा ने आदिवासी लोगों के अधिकारों को बढ़ावा देने के लिए 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस घोषित किया था आदिवासी संस्कृति और सभ्यता को और सशक्त बनाने के लिए आज 9 अगस्त को पहले संयुक्त राष्ट्र संघ ने विश्व आदिवासी दिवस घोषित किया था. आज का यह दिन दुनिया भर के करीब 90 से अधिक देशों में निवास करने वाले जनजाति आदिवासियों को समर्पित है, जिसका मुख्य उद्देश्य आदिवासियों के अधिकारों और अस्तित्व के संरक्षण के लिए जागरूकता फैलाना है आदिवासियों की संस्कृति विश्व का धरोहर है आदिवासी ही प्रकृति की के धरोहर को संजोकर रखा है मंच कार्यक्रम के पश्चात विशाल पैदल मार्च रैली लोरमी विश्राम गृह से तहसील चौक तक ढोल ताशा एवम डीजे के साथ बड़ी धूमधाम से निकाली गई जिसमें मुख्य रूप से रामा नेताम सूरज कोल,देवा मार्को, रूपराम ध्रुव राजेश ध्रुव,सुमंत ध्रुव, राजू ध्रुव, अरविंद ध्रुव, चंद्रू ध्रुव, लोचन ध्रुव, कृष्णा ध्रुव, लालू ध्रुव, रामावतर ध्रुव,महेंद्र ध्रुव, चैन सिंह, बृषभूषण ध्रुव,जगसिंह नेटी, दूजे ध्रुव, इतवारी ध्रुव, प्रेमसिंह ध्रुव, उपेन्द्र जगत धनीराम ध्रुव सुनीता ध्रुव, रानू मरावी, सुनंदा ध्रुव, पुष्पा, ऊषा ध्रुव दुर्गेश्वरी ध्रुव, राजेश्वरी ध्रुव, राजीम ध्रुव, प्रमिला ध्रुव, शिवकुमारी ध्रुव, सोनिया ध्रुव, हजारों की संख्या में सर्व आदिवासी समाज के लोग उपस्थित रहे



