Home छत्तीसगढ़ ग्राम – मानिकचौरी, आमगांव में सामुदायिक भवन, शेड निर्माण भूमि पूजन एवं...

ग्राम – मानिकचौरी, आमगांव में सामुदायिक भवन, शेड निर्माण भूमि पूजन एवं विश्व आदिवासी दिवस में शामिल हुए – मस्तूरी विधायक

0

 

 

Ro.No - 13672/156

 

 

*मस्तूरी/* ग्राम – क्षेत्र के ग्राम पंचायत मानिकचौरी एवं ग्राम पंचायत – आमगांव में संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा घोषित विश्व आदिवासी दिवस कार्यक्रम का आयोजन रखा गया। जिसमें समाज के सभी लोगो ने हर्षोल्लास के साथ कार्यक्रम मनाया विधायक निधि मद से स्वीकृत ग्राम – मानिकचौरी में शेड निर्माण एवं ग्राम – आमगांव में आदिवासी समाज के लिए सामुदायिक भवन का माननीय विधायक महोदय जी ने सामुदायिक भवन, शेड निर्माण का एक साथ भूमि पूजन कार्यक्रम सम्मिलित हुए जिसमें इस अवसर पर मुख्य अतिथि आदरणीय श्री दिलीप लहरिया विधायक मस्तूरी, विशिष्ट अतिथि श्रीमती किरण यादव सदस्य जिला पंचायत बिलासपुर, अध्यक्षता ओमप्रकाश पैकरा अध्यक्ष सर्व आदिवासी समाज पश्चिम मस्तूरी, सेवक राम मरावी अध्यक्ष गोड समाज आमगांव, एवं आदिवासी समाज के प्रमुख जन एवं समस्त पदाधिकारी कार्यकर्ता व ग्राम के सदस्य गण कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here