How will talents flourish if there is no playground in the village? Young players themselves are busy constructing the playground.
प्रशासन ने सुध नही ली तो वेद परसदा के युवाओं ने ही तैयार किया खेल मैदान
मस्तूरी। जनपद क्षेत्र के ग्राम पंचायत वेद परसदा में धीरे-धीरे जन सहयोग से खेल मैदान को विकसित करने अब गांव के युवा सामने आ रहे हैं।गांव के ऐरो क्लब के नौजवानों ने आपसी सहयोग और श्रमदान से मैदान तैयार किया है,युवा सरपंच कान्ति कुमार साहू ने बताया कि मैदान को जन सहयोग से धीरे-धीरे पार्क के रूप में विकसित करेंगे। आवश्यकता पडऩे पर प्रशासन से भी सहयोग लिया जाएगा।
मस्तूरी मुख्यालय से दो किलोमीटर दूर गांव वेद परसदा में ऐरो क्लब के युवाओं द्वारा कई सालों से खेल मैदान बनाए जाने की मांग की जा रही थी। इस संबंध में प्रशासन को भी कई बार लिखित में आवेदन देने के बाद भी गांव में खेल मैदान की मांग पूरी नहीं हो सकी। हर ग्राम पंचायत में खेल मैदान विकसित करने का लक्ष्य शासन द्वारा निर्धारित किए जाने पर भी गांव में खेल मैदान नहीं बन पाने से ऐरो क्लब के नौजवानों ने आपसी सहयोग से वेद परसदा के रिपा स्थित खाली जगह पर मैदान निर्माण कराया जा रहा है,शासन द्वारा स्पोट्र्स को बढ़ावा देने के लिए बजट में करोड़ों रुपए का प्रावधान किया है परंतु जमीनी स्तर पर हकीकत कुछ और है। गांव में खेल मैदान नहीं होने से युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने का मौका नहीं मिल पाता है। युवाओं द्वारा लगातार मांग करने पर प्रशासन ने जब सुध नहीं ली तब वेद परसदा के ऐरो क्लब के युवाओं ने खुद खेल का मैदान तैयार किया है।



