Tricolor rally took place in Masturi headquarters, CEO JR Bhagat flagged off, many officers from block headquarters participated
हर घर तिरंगा फहराये,, जे आर भगत
प्रमोद अवस्थी मस्तूरी
मस्तूरी। हमारा देश 15 अगस्त 2024 को अपना 78वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है। इसी को लेकर सोमवार को मस्तूरी मुख्यालय में तिरंगा रैली निकाली गई। इस रैली में जनपद पंचायत मस्तूरी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जे आर भगत लेकर शिक्षा अधिकारी शिव राम टंडनकार्यक्रम अधिकारी रुचि विस्वकर्मा के साथ अन्य कर्मचारी शामिल हुए। स्कुली बच्चों के साथ-साथ परियोजना कार्यालय से कार्यकर्ता एवं सहायिका तथा स्थानीय लोगों ने भी तिरंगा रैली में हिस्सा लिया। रैली दोपहर 3बजे जोंधरा चौक से बस स्टैंड पुरानी बस्ती तक बड़े धूमधाम से यह रैली निकली हाथों में भारत के झंडे और भारत माता की जय घोष लगाते रहे।



