मुंगेली जिला से हरजीत भास्कर की रिपोर्ट
मुंगेली – लोरमी नगर स्थित नेहा पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल लोरमी में हरेली पर्व के पावन अवसर पर विद्यालय के बच्चों द्वारा 100 मीटर का गेड़ी दौड़ प्रतियोगिता का कार्यक्रम रखा गया था। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की संचालिका शशी देवी लहरे तथा विद्यालय प्राचार्य प्रियंका टोंडे ने मां सरस्वती व छत्तीसगढ़ महतारी के चल चित्र में धूप अगरबत्ती जलाकर, दीप प्रज्ज्वलित कर श्रीफल तोड़कर किया गया। 100 मीटर गेड़ी दौड़ प्रतियोगिता में विद्यालय की छात्रा निशा ढीमर प्रथम, प्रीति बिनकर द्वितीय, अरविंद यादव ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। गेड़ी दौड़ प्रतियोगिता में लगभग छात्र छात्राओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया । कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय की शिक्षिका प्रिया अहिरवार, गोदावरी राट्रे, नीलम घृतलहरे, हीना जायसवाल, किरण कश्यप, भारती मरावी, सुजाता ध्रुव, गीता यादव का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले बच्चों को विद्यालय के संचालक सुनील लहरे ने आगामी 7 दिसंबर को होने वाले सशस्त्र सेना झंडा दिवस कार्यक्रम में प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान पाने वाले सभी बच्चों को पुरुस्कृत करने की घोषणा किए। कार्यक्रम में पालकगण तथा ग्रामीण जन अधिक संख्या में उपस्थित रहें।



