Home Blog भारत विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर संगोष्ठी का होगा आयोजन

भारत विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर संगोष्ठी का होगा आयोजन

0

A seminar will be organized on the occasion of India Partition Horror Remembrance Day

रायगढ़। भारत विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर रायगढ़ में एक विशेष संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य 1947 के विभाजन के दौरान हुई त्रासदियों को याद करना और उन कठिनाइयों को साझा करना है जो लाखों हिंदू, सिख, और सिंधी भाइयों ने झेली थीं। इस विभाजन के दौरान हमारे देश के दो हिस्से कर दिए गए थे, जिसमें लाखों लोगों को अपने घरों को छोड़ने और अपने जीवन की रक्षा के लिए संघर्ष करना पड़ा था। कार्यक्रम में भाग लेने के लिए सभी नागरिकों से अनुरोध है कि वे समय पर पहुँचें।

Ro.No - 13672/156

कार्यक्रम में विभाजन की भयावहता पर होगी चर्चा

संगोष्ठी और दृश्य प्रदर्शनी के माध्यम से विभाजन के दौरान हुए अत्याचारों, विस्थापन और पीड़ा को दर्शाया जाएगा। इस आयोजन में प्रमुख वक्ता और विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति में विभाजन की भयावहता पर चर्चा की जाएगी।

इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में माननीय सरोज पांडे जी, पूर्व राज्य सभा सांसद और राष्ट्रीय महासचिव उपस्थित रहेंगी। अध्यक्षता माननीय उमेश अग्रवाल जी, जिला भाजपा अध्यक्ष रायगढ़ द्वारा की जाएगी। साथ ही इस अवसर पर माननीय देवेंद्र प्रताप सिंह जी, राज्य सभा सांसद; माननीय राधेश्याम राठिया जी, रायगढ़ सांसद; माननीय सत्यानंद राठिया जी, पूर्व मंत्री; माननीय विजय अग्रवाल जी, पूर्व विधायक; माननीय सुनीति राठिया जी, पूर्व विधायक; गुरूपाल भल्ला जी, विवेक रंजन सिन्हा जी, ब्रजेश गुप्ता जी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य; एवं श्रीकांत सोमावार जी जैसे अन्य गणमान्य अतिथि भी उपस्थित रहेंगे।

14 अगस्त को पॉलिटेक्निक ऑडिटोरियम में होगा संगोष्ठी

यह संगोष्ठी 14 अगस्त 2024 (बुधवार) को दोपहर 02:00 बजे पॉलिटेक्निक ऑडिटोरियम, रायगढ़ (छ.ग) में आयोजित होगा।

अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील

इस कार्यक्रम के संयोजक रत्थु लाल गुप्ता, एवं सह संयोजक सुरेंद्र पांडे और सदस्य जनेश्वर मिश्रा, हितेश गवेल ने समाज के सभी प्रबुद्ध जनों, वरिष्ठ सदस्यों, और भारतीय जनता पार्टी के सभी मोर्चा, प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से इस संगोष्ठी में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here