The garden located in the district office premises will be rejuvenated
The collector inspected and gave instructions
उत्तर बस्तर कांकेर, 14 अगस्त 2024/कलेक्टर श्री निलेश कुमार क्षीरसागर ने आज जिला कार्यालय परिसर स्थित उद्यान का निरीक्षण किया और उसके कायाकल्प के लिए आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर ने जिला कार्यालय के सामने उद्यान का निरीक्षण कर नियमित साफ-सफाई हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने उद्यान परिसर को सुव्यवस्थित रखने और वहां कदम्ब एवं अन्य छायादार पौधे वन विभाग से प्राप्त कर लगाने के भी निर्देश दिए। इसके पश्चात् कलेक्टर ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने स्थित तालाब और उद्यान का भी निरीक्षण कर सफाई के लिए मुख्य नगर पालिका अधिकारी को निर्देशित किया। इस दौरान डीएफओ श्री आलोक वाजपेयी, एडीएम श्री एस. अहिरवार सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।



