Home Blog स्वतंत्रता दिवस पर भारतीय स्टेट बैंक द्वारा घर-घर तिरंगा अभियान के तहत...

स्वतंत्रता दिवस पर भारतीय स्टेट बैंक द्वारा घर-घर तिरंगा अभियान के तहत ध्वज वितरण

0

रायगढ़। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर भारतीय स्टेट बैंक (SBI) द्वारा रायगढ़ में “घर-घर तिरंगा” अभियान के तहत ध्वज वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अगुवाई भारतीय स्टेट बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक, राजेश कुमार ने की।

कार्यक्रम का उद्देश्य देशभक्ति की भावना को जागृत करना और हर घर में तिरंगा फहराने के लिए लोगों को प्रोत्साहित करना था। इस अवसर पर श्री कुमार ने रायगढ़ के प्रमुख नागरिकों से मुलाकात की और उन्हें भारतीय तिरंगा ध्वज भेंट किया। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए नागरिकों से आग्रह किया कि वे इस महान पर्व को ध्वज फहराकर मनाएं और देश के प्रति अपनी श्रद्धा प्रकट करें।

Ro.No - 13672/156

राजेश कुमार ने सबसे पहले रायगढ़ की महापौर श्रीमती जानकी काटजू से भेंट की और उन्हें तिरंगा भेंट कर स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। इसके बाद उन्होंने रायगढ़ मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. पंकज लूका से मुलाकात की और उन्हें भी ध्वज वितरित किया। पूर्व विधायक विजय अग्रवाल से मुलाकात कर श्री कुमार ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ दीं और ध्वज भेंट किया। जिंदल अस्पताल के चिकित्सक डॉ. अजय गुप्ता से मुलाकात के दौरान उन्होंने चिकित्सा क्षेत्र में उनके योगदान की सराहना की और तिरंगा भेंट किया। चंद्रपुर निवासी समाजसेवी राम अवतार अग्रवाल से मिलकर भी उन्होंने ध्वज वितरित किया और उनकी समाजसेवी गतिविधियों के प्रति सम्मान प्रकट किया।

इस अवसर पर श्री कुमार ने कहा, “स्वतंत्रता दिवस केवल एक राष्ट्रीय पर्व नहीं है, यह हमारे देश की आजादी के संघर्ष की याद दिलाता है। घर-घर तिरंगा अभियान का उद्देश्य हर नागरिक में देशप्रेम की भावना को बढ़ाना और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति आदर प्रकट करना है।” उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय स्टेट बैंक हमेशा राष्ट्रहित के कार्यों में अग्रणी रहा है और इस प्रकार के कार्यक्रमों के माध्यम से समाज में जागरूकता फैलाने का प्रयास जारी रहेगा।

इस कार्यक्रम में भारतीय स्टेट बैंक के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और ध्वज वितरण के साथ-साथ स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। रायगढ़ के नागरिकों ने भी इस अभियान की सराहना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here