Home छत्तीसगढ़ हर घर तिरंगा अभियान के तहत पातालेश्वर कॉलेज की निकली तिरंगा रैली

हर घर तिरंगा अभियान के तहत पातालेश्वर कॉलेज की निकली तिरंगा रैली

0

 

प्रमोद अवस्थी

Ro.No - 13672/156

मस्तूरी: मस्तूरी अटलबिहारी बाजपेयी विश्वविद्यालय बिलासपुर से सम्बद्ध शासकीय पातालेश्वर महाविद्यालय मस्तूरी के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में हर घर तिरंगा अभियान के तहत आम नागरिकों में देशभक्ति भावना मजबूत करने के उद्देश्य से तिरंगा रैली का आयोजन किया गया, रैली क़ो प्राचार्य प्रो भोजराम खूंटे एवं कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती कांति अंचल ने सम्बोधित कर सभी स्वतन्त्रता दिवस की बधाई दिए.
तत्पश्चात प्राचार्य ने हरी झंडी दिखा कर रैली का शुभारम्भ किया, रैली महाविद्यालय प्रांगण से प्रारम्भ होकर नगर के प्रमुख चौक, चौराहों से होते हुए वापस महाविद्यालय प्रांगण में समाप्त हुई.
तिरंगा रैली में प्राध्यापक डॉ दुर्गा बाजपेयी, डॉ मंजू पाण्डेय, डॉ सुजाता सेमुअल, डॉ के. सी. गेंदले, डॉ पी आर टांडेकर, डॉ डी. के. सिंह, नरेन्द्र कुर्रे, एन एस एस, एन सी सी के स्वयं सेवकों के साथ महाविद्यालय के समस्त स्टॉफ की उपस्थिति रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here