Home छत्तीसगढ़ 78 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विभिन्न स्थानों पर ध्वजारोहण कार्यक्रम...

78 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विभिन्न स्थानों पर ध्वजारोहण कार्यक्रम में शामिल हुए – मस्तूरी विधायक

0

 

Ro.No - 13672/156

प्रमोद अवस्थी @ मस्तूरी: मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत पचपेड़ी में आज स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अंबेडकर चौक, शासकीय पशु चिकित्सालय, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, शासकीय कन्या विद्यालय, स्वामी आत्मानंद स्कूल में मस्तूरी विधायक श्री दिलीप लहरिया जी ने ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के पश्चात विधायक दिलीप लहरिया ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दिए। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य किरण यादव जी चंद्र प्रकाश कुर्रे जी कांति भारद्वाज जी रवि मार्शल ‌जी सूरज लाल जी बिंदु जायसी जी मनोज कुर्रे जी सहित शिक्षक – शिक्षिकाए एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here