Home छत्तीसगढ़ अवैध खाद जा रहे ट्रक पर चला कृषि विभाग का हथौड़ा !...

अवैध खाद जा रहे ट्रक पर चला कृषि विभाग का हथौड़ा ! लगभग 90 हजार का अवैध खाद जब्त

0
  • उर्वरक निरीक्षक नगाईच ने की कार्यवाही

    घरघोडा। जहां शासन और प्रशासन किसानों को समय पर खाद की व्यवस्था को लेकर मुस्तैद नजर आ रहे हैं,तो वहीं बिना लाइसेंस के बगैर खाद की कालाबाजारी भी थमने का नाम नहीं ले रहा है।आज घरघोड़ा क्षेत्र के भ्रमण पर रहे उर्वरक निरीक्षक नृपराज डनसेना एवं वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी उदित नारायण नगाइच की टीम ने संदेह के आधार पर घरघोड़ा के ग्राम कोनपारा चौक में खड़े ट्रक क्रमांक CG 13AG ~5404 को देखा,तो उसमे अवैध रूप से यूरिया 60 बैग पाया गया वहीं कोनपारा निवासी चित्रसेन साहू के घर से अवैध रूप से भंडारण किए 116 बोरी यूरिया 18 बोरी डी ए पी एवं 26 बोरी सिंगल सुपर फास्फेट पाया गया जिस उर्वरक को जब्ती की कार्यवाही किया गया है ।
    ट्रक के चालक से पूछने पर बताया कि खाद खरसिया से लोड होकर कान्हा मित्तल के नाम पर आया है,खाद का कागजात मांगने पर चालक ने कागजात नहीं होना बताया। अधिकारी द्वय ने बिना कागजात के अवैध तौर पर परिवहन करते खाद सहित वाहन को जप्त कर आगे की कार्यवाही करने की बात कही है। जप्त की गई खाद की अनुमानित लागत लगभग 90 हजार की बताई जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here