Home Blog जनपद कार्यालय मस्तूरी में सावित्री रामनारायण राठौर ने किया आन बान शान...

जनपद कार्यालय मस्तूरी में सावित्री रामनारायण राठौर ने किया आन बान शान से ध्वजारोहण

0

Savitri Ramnarayan Rathore hoisted the flag with pride in the district office Masturi

प्रमोद अवस्थी मस्तूरी

Ro.No - 13672/156

मस्तूरी।स्वतंत्रता दिवस की 78वीं बेला पर सावित्री रामनारायण राठौर ने राष्ट्रीय झण्डा फहराकर राष्ट्रगान के पश्चात कहा की देश को आजादी हासिल कराने में अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले महापुरूषों तथा अमर शहीदों को श्रद्धार्पूवक नमन किया तथा आजादी की 78वीं वर्षगांठ पर उपस्थित अधिकारियों कर्मचारीयो एवं जनपदवासियों को हार्दिक शुभकामनाए एवं बधाई दी। उन्होंने हिन्दुस्तान को विविधताओं वाला देश बताते हुए कहा कि विभिन्न धर्म, जाति, वर्ग, बोली, वेशभूषा आदि के बाबजूद हमारा देश एकता-अखण्डता की मिसाल है। हमें समय के साथ-साथ अपनी सोच को बदलना होगा तथा हमको अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा एवं ईमानदारी से करना होगा।
जनपद उपाध्यक्ष नितेश सिंह तथा जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जे. आर. भगत ने उपस्थित लोगों को संबोधित कर सभी अधिकारियों कर्मचारीयो एवं सरपंच सचिवो को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं एवं बधाई संदेश दिए।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जनपद अध्यक्ष सावित्री राठौर, जनपद उपाध्यक्ष नितेश सिंह, भाजपा नेता रामनारायण राठौर, जनपद सीईओ जे आर भगत, जनपद सदस्य जनपद के सभी अधिकारी गण कर्मचारी एवं सरपंचो सचिवो की गरिमामय उपस्थिति रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here