Newly posted CMHO Dr Awadhesh Panigrahi inspected Malkharoda CHC
सक्ती। सक्ती कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के मार्गदर्शन एवं निर्देशानुसार नव पदस्थ सीएमएचओ डा अवधेश पाणिग्राही ने किया किया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण ।, निरीक्षण दौरान डा पाणिग्राही ने मालखरौदा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के समस्त डाक्टरों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी डाक्टर समय पर ओपीडी में उपस्थित रहे ताकि इलाज हेतु आने वाले मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी न हो , मरीजों को स्वास्थ्य विभाग में चलने वाली शासन की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताये ताकि मरीज़ो को उसका लाभ मिल सके। वही अस्पताल परिसर को साफ एवं स्वच्छ रखने को कहा गया । डा पाणिग्राही स्वास्थ्य केंद्रों के डाक्टरों को अस्पताल में इलाज हेतु आने वाले मरीजों को बाहर की दवाई न लिखने निर्देशित किया, वही संभवत: कोशिश करे की मरीजों को अस्पताल में मिलने वाली दवाई या प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र की दवाई लिखे ,ताकी उन्हे वित्तीय भार न पड़े। साथ ही आपको बता दें कि सक्ति कलेक्टर अमृत विकास तोपनों के निर्देशानुसार ज़िले में चलाये जा रहे स्वास्थ्य मेला आयुष्मान कार्ड को सभी ग्रामों में जा कर छूटे हुए हितग्राहियों का शत प्रतिशत कार्ड बनाने का निर्देश दिये । वही सामुदायिक स्वास्थ्य के केंद्र मालखरौदा में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कर्मचारी सहित चिकित्सा स्टाफ़ की शासन द्वारा चलाये जा रहे योजनाओ का बिंदुवार समीक्षा ली जिसमें स्वास्थ्य संयोजकों और सीएचओ को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी कर्मचारी मुख्यालय में निवासरत रहे मौसमी बीमारी को निपटने के लिए पर्याप्त मात्रा में दवाई रखे तथा अपने अपने केंद्रों में प्रसव करावे । समीक्षा बैठक में अर्चना तिवारी ज़िला कार्यक्रम प्रबंधक बीएमओ अनुज साहू , आर के राज शिशुरोग विशेषज्ञ, बीपीएम मकरांत बंजारे, थानेश्वर पटेल फ़ुलसाय खूँटे बीईटीओ सहित समस्त आरएमए, पर्यवेक्षक सीएचओ स्वास्थ्य संयोजक सहित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मालखरौदा के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे ।



