The death anniversary of Bharat Ratna Late Atal Bihari Vajpayee was celebrated
कांकेर । भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व अटल बिहारी बाजपेयी की पुण्यतिथि जिले के सभी भाजपा 16 मण्डलों में उनके छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर मनाई गई ।
जनसंघ के संस्थापक व पूर्व प्रधामंत्री स्व. अटल बिहारी बाजपेयी को याद करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष सतीश लाटिया ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म 25 दिसंबर 1924 को हुआ व देहांत 16 अगस्त 2018 को । वे भारत के तीन बार प्रधानमंत्री रहे। बाजपेयी हिंदी कवि, पत्रकार व एक प्रखर वक्ता थे। वे भारतीय जनसंघ के संस्थापकों में एक थे, और 1968 से 1973 तक उसके अध्यक्ष भी रहे। उन्होंने लंबे समय तक राष्ट्रधर्म, पाञ्चजन्य और वीर अर्जुन आदि राष्ट्रीय भावना से ओत-प्रोत अनेक पत्र-पत्रिकाओं का संपादन भी कियचार दशकों से भारतीय संसद के सदस्य रहे। लोकसभा निचले सदन में दस बार और दो बार राज्य सभा ऊपरी सदन में चुने गए थे। अपना जीवन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक के रूप में आजीवन अविवाहित रहने का संकल्प लेकर प्रारंभ करने वाले वाजपेयी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन राजग सरकार के पहले प्रधानमंत्री थे, जिन्होंने गैर काँग्रेसी प्रधानमंत्री पद के 5 वर्ष बिना किसी समस्या के पूरे किए। उन्होंने 24 दलों के गठबंधन से सरकार बनाई थी जिसमें 81 मंत्री थे।
भाजपा प्रदेश मंत्री महेश जैन व भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भरत मटियारा ने स्व. अटल बिहारी बाजपेयी के बारे में बोलते हुए कहा कि अटल सरकार ने 11 और 13 मई 1998 को पोखरण में पाँच भूमिगत परमाणु परीक्षण विस्फोट करके भारत को परमाणु शक्ति संपन्न देश घोषित कर दिया। इसके बाद पश्चिमी देशों द्वारा भारत पर अनेक प्रतिबंध लगाए गए लेकिन वाजपेयी सरकार ने सबका दृढ़तापूर्वक सामना करते हुए आर्थिक विकास की ऊँचाईयों को छुआ। श्री बाजपेयी के कार्यकाल में ही प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना व स्वर्णिम चतुर्भुज योजना प्रारम्भ की गई।
भाजपा कार्यलय कमल सदन कांकेर में कांकेर शहर मण्डल द्वारा भारत रत्न स्व अटल बिहारी बाजपेयी की पुण्यतिथि उनके छायाचित्र पर्व श्रद्धासुमन अर्पित कर मनाई गई ।
मण्डल अध्यक्ष दीपक खटवांनी ने स्व अटल बिहारी बाजपेयी याद करते हुए कहा कि स्व अटल बिहारी बाजपेयी ने अपने कार्यकाल में देश को अर्थव्यवस्था के क्षेत्र में नए सोपान तक पहुंचाया । उन्होंने गाँव गाँव मे सड़को का जाल बिछाया ।
इस अवसर पर हलधर साहू, राजीव लोचन सिंह, राजा देवनानी, देवेंद्र भाऊ, टेकेश्वर जैन, अरुण कौशिक, रमशीला साहू, धनेंद्र ठाकुर, दीपांशु जैन, जतिन अठभेया, प्रवेश चौहान आदि उपस्थित रहे ।



