Amount of Rs 38 lakh distributed under road accident insurance claim
प्रदेश पंचायत सचिव संघ छत्तीसगढ़ के सहयोग से एक्सिस बैंक और छत्तीसगढ़ शासन के अनुबंध के तहत सड़क दुर्घटना में दिवंगत पंचायत सचिव स्वर्गीय रूपेश मंडावी की धर्मपत्नी सुरेखा मंडावी को 38 लाख रुपए की बीमा राशि का चेक प्रदान किया गया।
यह चेक माननीय कलेक्टर महोदय, एक्सिस बैंक के ब्रांच मैनेजर और पंचायत सचिव संघ जिला कांकेर के प्रतिनिधियों द्वारा सौंपा गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष शंभू साहू, प्रदेश मीडिया प्रभारी रामकरण सिन्हा, कार्यकारी अध्यक्ष चिंताराम यादव, जिला सचिव रामकुमार रजक, कोयलीबेड़ा ब्लॉक अध्यक्ष निरंजन सरकार, चारामा ब्लॉक अध्यक्ष ओकेश्वर साहू, नरहरपुर ब्लॉक अध्यक्ष संजय कलिहारी, ब्लॉक उपाध्यक्ष प्रभुराम मंडावी, ब्लॉक सचिव अनुरुद्ध जैन, सुरेखा मंडावी और उनकी पुत्री भी उपस्थित रहे।
एक्सिस बैंक कांकेर के ब्रांच मैनेजर भूपेंद्र भागवत, ब्रांच सेल्समैन अब्दुल शाहिद, और ब्रांच सुपर सेल्समैन दीपिका पसीने ने इस कार्यक्रम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कलेक्टर महोदय ने एक्सिस बैंक द्वारा दी जाने वाली बीमा क्लेम की सराहना की, इसे एक सराहनीय कदम बताया।



