Home Blog नवोदय विद्यालय मल्हार में संकुल स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का हुआ सफल आयोजन

नवोदय विद्यालय मल्हार में संकुल स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का हुआ सफल आयोजन

0

Cluster level science exhibition was successfully organized in Navodaya Vidyalaya Malhar

पी.एम. श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय मल्हार में एन सी ई आर टी (NCERT) द्वारा प्रायोजित संकुल स्तरीय दो दिवसीय ‘राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी’ (विज्ञान, गणित तथा पर्यावरण) का सफल समापन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत निर्णायकों को मोमेंटो प्रदान कर किया गया। तत्पश्वात बाहर से आए हुए अनुरक्षक तथा निर्णायक श्रीमती ज्योति उपाध्याय के द्वारा अपना अनुभव साझा किया गया। तत्पश्चात विद्यालय के प्राचार्य श्री एम के श्रीवास्तव के द्वारा प्रतियोगिता का परिणाम घोषित किया गया, जिसमें प्रोजेक्ट के पाँच थीम के अंतर्गत हेल्थ में जनवि शहडोल के आर्यन पटेल, इलेक्ट्रिकल रिजनरेशन में रीवा मे शास्वत मिश्रा, हाइड्रो एरोपोनिक फारमिंग में कुनाल रजक, डी मांसडेशन आन लाई-फाई में बलोदा बाजार मे वरुण वर्मा, बोकल इजी में रीवा से अर्पित मित्रा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार सेमिनार के श्रेणी में (विषय “मिलेटस फार सस्टेनेबल हेल्थ एण्ड ससटेनेबल प्लानेट) डिंडोरी से पूजा नागेश ने प्रथम, रीवा से अर्पित मिथा द्वितीय तथा मीधी से पावनी पाण्डेय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रदर्शनी का मुख्य थीम “साइंस एंड टेक्नोलॉजी फॉर सोसाइटी था। प्राचार्य श्री एम के श्रीवास्तव ने आगे कहा कि इस प्रदर्शनी के आयोजन से छात्रों में वैज्ञानिक चेतना, सृजनात्मक क्षमता का विकाम होगा तथा बच्चों में विज्ञान के प्रति रुचि तया जिज्ञासा बढ़ेगी। उन्होने कहा कि ये बच्चे हमारे राष्ट्र निर्माता है, इनकी नींव मजबूत होनी चाहिए। उन्होंने निर्णायकों की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने अपनी निष्पक्षता तथा विशेषज्ञता का पूर्ण परिचय दिया है। कार्यक्रम के कोऑर्डिनेटर के रूप में श्रीमती सुनीता देवी पीजीटी (जीवविज्ञान) तथा एच. के. साहू पीजीटी (रसायन) ने कार्यक्रम के प्रभाव की जानकारी दी। निर्णायक के रूप में श्री एम सी निराला सहायक प्राध्यापक भूगोल, पातालेश्वर महाविद्यालय मस्तूरी, श्रीमती ज्योति उपाध्याय व्याख्याता (जीव विजान) आत्मानंद स्कूल पचपेडी, मिस जिज्ञासा स्वर्णकार, व्याख्याता (भौतिकी) आत्मानंद स्कूल पचपेड़ी मौजूद रही। विशिष्ट अतिथि के रूप में आत्मानंद स्कूल पचपेढी के प्रभारी प्राचार्य सी.के. राठौर भी उपस्थित थे। इस कार्यक्रम में 19 नवोदय विद्यालय के 87 छात्र/छात्राओं ने भाग लिया। धन्यवाद ज्ञापन श्री एम. के. मिश्रा, टीजीटी (गणित) ने किया। मंच का सफल संचालन श्री एच. के. साहू, पीजीटी (रसायन) ने किया।

Ro.No - 13672/156

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here