Home छत्तीसगढ़ थाना धनोरा क्षेत्रान्तर्गत मुरूमखदान के जंगल में मिला 02 नग आईईडी

थाना धनोरा क्षेत्रान्तर्गत मुरूमखदान के जंगल में मिला 02 नग आईईडी

0

🟩 सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के नीयत से माओवादियों के द्वारा लगाया गया था आईईडी।
🟩 सुरक्षा बलों की मदद से बीडीएस टीम के द्वारा किया गया सुरक्षित तरीके से आईईडी का नष्टीकरण।
🟩 बरामद कुकर आईईडी का अनुमानित वजन 03 किग्रा एवं टिफिन बम का अनुमानित वजन 02 किग्रा।
🟩 जिला पुलिस बल एवं आईटीबीपी 29वीं वाहिनी की संयुक्त कार्यवाही।

नारायणपुर- वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक श्री प्रभात कुमार (भा.पु.से.) एवं अति. पुलिस अधीक्षक श्री रोबिनसन गुड़िया (भा.पु.से.) के नेतृत्व में नारायणपुर पुलिस के द्वारा सशक्त नक्सल मुक्त बस्तर की कल्पना को साकार रूप देने हेतु लगातार क्षेत्र में सघन नक्सल विरोधी ‘‘माड़ बचाव’’ अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी कड़ी में थाना धनोरा से जिला पुलिस बल, आईटीबीपी के संयुक्त बल की टीम आर.ओ.पी. ड्यूटी पर ग्राम रायनार की ओर रवाना हुऐ थे।
सुरक्षा बलों के द्वारा धनोरा क्षेत्र के एरिया का सर्चिंग करते जा रहे थे कि दौरान सर्चिंग के बिजली वायर दिखने पर सावधानी पूर्वक सर्चिंग करते आगे बढ़ रहे थे तो धनोरा से ओरछा जाने वाली मुख्यमार्ग मुरमुखदान के बायंे 60 मीटर पूर्व जंगल में 01 नग प्रेसर कुकर आईईडी एवं 01 नग टिफिन बम बरामद हुआ, जिसे सुरक्षात्मक मानकों का पालन करते हुए सुरक्षित तरीके से सुरक्षा बलों के मदद से बीडीएस टीम के द्वारा उक्त आई.ई.डी. का नष्टीकरण की कार्यवाही किया गया। उक्त आईईडी को माओवादियो के द्वारा सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के नीयत से लगाया गया था। बरामद आईईडी 01 नग प्रेसर कुकर बम का अनुमानित वजन 03 किग्रा एवं 01 नग टिफिन बम का अनुमानित वजन करीबन 02 किग्रा था। सुरक्षा बलों की सजकता और सतर्कता से आईईडी को बरामद कर नष्टीकरण की कार्यवाही सुरक्षित तरीके से किया गया। उक्त नष्टीकरण की कार्यवाही में जिला पुलिस बल एवं आईटीबीपी 29वीं वाहिनी एवं बीडीएस की विशेष भूमिका रही है।

Ro.No - 13672/156

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here