Home छत्तीसगढ़ उत्साह से मनाई गई धर्मगुरु बालक दास की जयंती

उत्साह से मनाई गई धर्मगुरु बालक दास की जयंती

0

गूंजे जयकारे
चंद्र प्रकाश सूर्या ने कहा एक पेड़ मां के नाम से लगाकर बच्चों की तरह सेवा करें

मस्तूरी। मस्तूरी विधानसभा के क्षेत्र के ग्राम पंचायत थेम्हापार में गुरु घासीदास जी के सुपुत्र तथा
सतनाम सेना को आगे बढ़ाने वाले,महान वीर बलिदानी, राजा गुरु बालक दास की जयंती बड़े धूमधाम से मनाई गई जगह जगह स्वागत और सत्कार हुआ इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में चंद्र प्रकाश सूर्या भाजपा जिला अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा,विशिष्ट अतिथि मंगल चंद निराला, शामिल हुये चंद्र प्रकाश सूर्या ने सभी को गुरु बालक दास जी की जयंती की बधाई दी और कहा कि हमें महापुरुषों के बताए हुए मार्ग पर चलना चाहिए सत्य निष्ठा और धर्म का सदैव पालन करना चाहिए युवाओं को बड़ों के आदर एवं अपनी शिक्षा के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए, सूर्या ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री पूरे देश में आह्वान किया है कि एक पेड़ मां के नाम पर जरूर लगाए तथा उसकी परवरिश बच्चों की तरह करें और उस पेड़ को सुरक्षित कर बड़ा करें, हम सब की जिम्मेदारी है, इस अवसर पर थेम्हापार स्कूल प्रांगण में बड़ी संख्या में पौधारोपण किया गया, मंडल अध्यक्ष लोकनाथ बंजारे हीरा दासपात्रे,दिलदार सिंह मधुकर, पंचराम टंडन, संत राम पात्रे कुशाल टंडन,साहेब लाल, संतराम टंडन,रामखेलावन,राम रतन,हर प्रसाद,एवं बड़ी संख्या में में मातृशक्ति उपस्थित रहे।

Ro.No - 13848/159

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here