Masturi Mandal workers gave a grand welcome to Union Minister of State Tokhan Sahu at Amar Nath Chowk
मैं आपका सेवक मुझे सेवा का मौका देवे,,,तोखन साहू
प्रमोद अवस्थी मस्तूरी
मस्तूरी। बिलासपुर सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू शिवरीनारायण दर्शन मेंहदी में हनुमान जी से अपने जन्म दिन पर आशीर्वाद प्राप्त कर मस्तूरी प्रवास के दौरान उन्होंने ओखर के शिव महापुराण कथा में कथावाचक कामता प्रसाद जी से आशीर्वाद लेकर ग्रामीण जनों से मेल मुलाकात करने के पश्चात देर शाम मस्तूरी के अमर नाथ चौक पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी मंडल मस्तूरी मंडल के कार्यकर्ताओं ने मंत्री तोखन साहू जी का जन्म दिन पर आतिश बाजी फुल मला से स्वागत कर मंत्री जी से उनकी लंबी उम्र उज्जवल भविष्य की शुभकामनाओं बधाई के साथ केक कटवाया गया।
स्वागत के पश्चातमंत्री जी ने कहा कि मैं आप लोगो का ऋणी हू मै आप लोगो का ही सेवक हू मुझे सेवा का मौका जरूर देवे पूरा करने जरूर कोशिश करूंगा।
उक्त कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा मंडल के कार्य कर्ता प्रकाश अवस्थी, व्यापारी संघ अध्यक्ष किशोर राठौर, पूर्व अध्यक्ष वसंत गुप्ता, संरक्षक सुधीर देशमुख, प्रभात अवस्थी,विनोद शर्मा,संतोष शुक्ला, संजय गुप्ता, सौमित्र शुक्ला प्रीतेश अवस्थी, जय श्री अवस्थी, निखिल पांडेय, सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।



