Home Blog भारत बंद को समर्थन, दोपहर 2 बजे तक बंद रखी जाएंगी दुकाने

भारत बंद को समर्थन, दोपहर 2 बजे तक बंद रखी जाएंगी दुकाने

0

Support for Bharat Bandh, shops will remain closed till 2 pm

कांकेर चेंबर आफ कामर्स ने चुनाव कराने दो चुनाव अधिकारी किए नियुक्त।

Ro.No - 13672/156

कांकेर। सुप्रीम कोर्ट द्वारा अनुसूचित जाति व जनजाति के आरक्षण के संबंध में दिए गए फैसले के विरोध में सर्व आदिवासी समाज ने 21 अगस्त को भारत बंद को कांकेर चेंबर आफ कामर्स ने समर्थन देते कहा दोपहर 2 बजे तक शहर की व्यवसायिक प्रतिष्ठानें बंद रखी जाएंगी। इसके बाद व्यापारी अपनी दुकानें खोल सकते हैं। सोमवार को कांचेका की आयोजित एक बैठक में चुनाव कराने का निर्णय लिया गया। चुनाव कराने का जिम्मा राजा देवनानी तथा बलराम आहूजा को दिया गया है।

बाबा रामदेव मंदिर सभाकक्ष में आयोजित कांकेर चेंबर आफ कामर्स की बैठक में तय किया गया की वर्तमान कार्यकारिणी द्वारा सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। सदस्यता अभियान 31 अगस्त तक चलेगा। 2 सितंबर को कार्यकारिणी द्वारा चुनाव अधिकारियों को सदस्यों की सूचि सौंपी जाएगी। इसके बाद चुनाव अधिकारी मतदाता सूचि का विधिवत प्रकाशन कर दावा आपत्ति आमंत्रित कर अंतिम मतदाता सूचि का प्रकाशन करेंगे। इसके साथ ही चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की जाएगी। बैठक में यह भी तय किया गया की सिंतबर महीने में चुनाव की प्रक्रिया पुरी करते अक्टुबर के प्रथम सप्ताह में चुनाव करा लिया जाएगा। वर्तमान में कांचेका के 613 सदस्य हैं। सदस्यता अभियान के बाद संख्या बढ़ सकती है। कांचेका के अध्यक्ष, महामंत्री, कोषाध्यक्ष के अलावा तीन उपाध्यक्ष तथा तीन मंत्री पदों के लिए चुनाव होता है। बैठक में दिलीप खटवानी, बलराम आहूजा, राजा देवनानी, अशोक वलेचा, अनूप शर्मा, अरूण कौशिक, गफ्फार मेमन, मो शरीफ, प्रदीप जायसवाल, महिपाल मेहरा, दिनेश रजक, अनुराग उपाध्याय आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here