Home Blog आमदई माइंस में निको कंपनी द्वारा वासिंग प्लांट स्थापित करने को लेकर...

आमदई माइंस में निको कंपनी द्वारा वासिंग प्लांट स्थापित करने को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश

0

Villagers are angry over setting up of washing plant by Niko Company in Amdai Mines

नारायणपुर– नारायणपुर जिले के छोटेडोंगर आमदई माइंस में ग्राम पंचायत व ग्रामीणों की जानकारी के बिना वासिंग प्लांट स्थापित करने के विरोध में ग्रामीण लामबंद हो गए हैं। दरअसल छोटेडोंगर बिहान भवन में आयोजित ग्राम सभा में सैकड़ों की संख्या में मौजूद ग्रामीणों ने निको कंपनी द्वारा आमदई माइंस में स्थापित किए जा रहे वासिंग प्लांट का विरोध करते हुए प्रस्ताव पारित किया है । ग्रामीणों का कहना है कि निको कंपनी के द्वारा ग्राम पंचायत और ग्रामीणों के जानकारी के बिना ही आमदई माइंस में वासिंग प्लांट स्थापित किया जा रहा है इससे आसपास की जमीन बंजर हो जाएगी और नदी की पानी दूषित हो जाएगी और लोगों के सेहत में प्रभाव पड़ेगा।वहीं आमदई माइंस में सैंकड़ों वाहनों की आवाजाही से नारायणपुर ओरछा मार्ग की हालत काफी जर्जर हो गई है। बदहाल सड़क को लेकर शासन प्रशासन और कंपनी के द्वारा कोई कारगर कदम नहीं उठाया जा रहा है।आने वाले समय में यदि जल्द ही सड़क का निर्माण नहीं किया गया तो हम ग्रामीणों द्वारा चक्काजाम कर उग्र आन्दोलन किया जाएगा। ग्रामीणों द्वारा ग्राम सभा में इन दो मांगों को लेकर चर्चा कर प्रस्ताव पारित किया गया

Ro.No - 13672/156

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here