Police arrested two youths with illegal liquor
रायपुर। जिले के तिल्दा नेवरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। 21 अगस्त 2024 को शाम 5 बजे मुखबिर से मिली जानकारी के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया, जो अवैध रूप से शराब लेकर जा रहे थे। यह गिरफ्तारी नेवरा और ग्राम कोटा के बीच मुख्य मार्ग पर की गई।
मुखबिर से मिली सूचना पर कार्रवाई
पुलिस को सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति प्लास्टिक की बोरी में अवैध शराब लेकर नेवरा से कोटा की ओर जा रहे हैं। इस जानकारी के आधार पर पुलिस ने तत्काल रेड कार्रवाई की और दोनों व्यक्तियों को पकड़ा। आरोपी अरुण कुर्रे (22 वर्ष) और रोहित बंजारे (18 वर्ष) के पास से एक प्लास्टिक की बोरी में 42 पौवा शोले मसाला देशी मदिरा शराब बरामद की गई। प्रत्येक पौवा में 180 मिली शराब थी, और कुल शराब की मात्रा 7.560 लीटर पाई गई। इस अवैध शराब की कीमत लगभग 4,620 रुपये आंकी गई है।
आरोपियों पर आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज किया है। दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।



