Chhattisgarh Backward Class Welfare Commission Chairman R.S. Vishwakarma will hold a review meeting of officials on August 27
रायगढ़, 22 अगस्त 2024/ छ.ग.पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग, रायपुर के अध्यक्ष आर.एस.विश्वकर्मा, (आई.ए.एस.,से.नि.)केबिनेट मंत्री (दर्जा)की अध्यक्षता एवं सदस्यगण यशवंत सिंह वर्मा, नीलांबर नायक, बलदाऊ राम साहू, हरिशंकर यादव, श्रीमती शैलेन्द्री परगनिहा, कृष्णा गुप्ता की उपस्थिति में जिला स्तरीय विभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक 27 अगस्त 2024 को दोपहर 2.30 बजे से कलेक्टोरेट सभाकक्ष में होगी। बैठक में शासन के समस्त विभागों द्वारा संचालित योजनाओं/कार्यक्रमों में अन्य पिछड़ा वर्ग के भागीदारी की समीक्षा /विशेष पर चर्चा की जाएगी।
Ro.No - 13672/156



