The devotees of the district left for Ayodhya Dham to have darshan of Ramlala
कलेक्टर अनुराग पाण्डेय ने बस को झंडी दिखाकर किया रवाना
बीजापुर@रामचन्द्रम एरोला- राज्य शासन की महत्वाकांक्षी राम लला दर्शन योजनान्तर्गत जिले के राम भक्त श्रद्धालु अयोध्या धाम के लिए रवाना हुए। राम भक्तों के बस को कलेक्टर अनुराग पाण्डेय ने झंडी दिखाकर रवाना किया। रामलला दर्शन योजना का उत्साह जिले के अंतिम छोर तक पहुंची जिसके परिणाम स्वरुप पामेड़ के भक्तों ने भी अयोध्या जाकर प्रभु राम लला के दर्शन हेतु इच्छा जाहिर की और बताया कि हम प्रभु राम से मिलने बहुत उत्साहित है। इसी तरह अन्य भक्तों में भी अपने अराध्य देव रामलला के दर्शन की उत्सुकता देखने को मिला। कलेक्टर अनुराग पाण्डेय ने सभी राम भक्तों को मंगलमय यात्रा की अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए किसी भी प्रकार की समस्या होने पर यात्रा के दौरान मौजूद सहयोगी अधिकारी-कर्मचारी को सूचित करने को कहा इस दौरान कलेक्टर ने श्रद्धालुओ से आवश्यक चर्चा की उनके स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक जानकारी ली। भक्तों ने उत्साह के साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को रामलला दर्शन योजना के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। जिले के श्रद्धालुओं को बस के माध्यम से दुर्ग भेजा गया, दुर्ग रेल्वे स्टेशन से ट्रेन के माध्यम से अयोध्या के लिए रवाना होंगे।



