One tree in the name of mother: Plants planted by Rashtriya Seva Yojana in village Sidesar under the orientation program
कांकेर, 24 अगस्त 2024/ राष्ट्रीय सेवा योजना की सिदेसर इकाई क्रमांक 389 द्वारा शुक्रवार 23 अगस्त को शा. उ.मा. विद्यालय में एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया l कार्यक्रम में रासेयो के लक्ष्य एवं उद्देश्यों के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही रासेयो की कार्यशैली के बारे में विस्तृत चर्चा करते हुए अवगत कराया गया कि स्वयं सेवक किस तरह से समाज में अपनी भागीदारी निभा सकते हैं l कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. डी. एल. पटेल (कार्यक्रम समन्वयक रासेयो, शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय जगदलपुर) एवं विशेष अतिथि के रूप में डॉ. अभिषेक मिश्रा ( जिला संगठक, कांकेर जो़न, रासेयो) उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों व स्वयं सेवकों के द्वारा भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना “एक पेड़ माँ के नाम” के तहत पौधरोपण भी किया गया। कार्यक्रम में शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के अध्यक्ष एवं सदस्यगण भी मौजूद थे।



