Home Blog नवयुवक दुर्गा उत्सव समिति मस्तूरी के सौजन्य से विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर...

नवयुवक दुर्गा उत्सव समिति मस्तूरी के सौजन्य से विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का हुआ सफल आयोजन ब्लड बैंक के टीम के समक्ष 66 युवक युवतियों ने किया रक्त दान

0

A huge voluntary blood donation camp was successfully organized by Nav Yuvak Durga Utsav Samiti Masturi. 66 young men and women donated blood in front of the blood bank team.

प्रमोद अवस्थी मस्तूरी
मस्तूरी। श्री कृष्ण जन्माष्टमी की पावन पर्व पर नवयुवक दुर्गोत्सव समिति दुर्गा चौक मस्तूरी के कुशल नेतृत्व में विशाल शैक्षिक रक्तदान शिविर एवं यातायात जागरूकता कार्यक्रम रखा गया था जो बहुत ही सफल रही। इस रक्तदान शिविर में 66 युवक युवतियों ने अपनी स्वेच्छा से रक्तदान किया समिति के द्वारा रक्तदान दाताओं को प्रशस्ति पत्र एवं हेलमेट का वितरण कर रक्तदान दाताओं का हौसला बढ़ाए।इस रक्तदान शिविर में आसपास के ग्रामीण जन भारी संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम का शोभा बढ़ाएं तथा सभी लोगों ने इस नेक काम के लिए दुर्गा समिति के सदस्यों को ग्राम वासियो एवं क्षेत्रवासियों द्वारा बधाई एवं शुभकामनाएं दिए।

Ro.No - 13672/156

इस रक्तदान शिविर में प्रमुख रूप से प्रकाश अवस्थी,मोनू यादव,संतोष शुक्ला,संजय गुप्ता, कन्हैया यादव, आशीष अवस्थी राधे मोहन शुक्ला प्रीतेश अवस्थी ,दीप तिवारी निखिल पांडेय,डब्बू पांडेय,विक्की पांडेय, सौमित्र शुक्ला सौरभ शुक्ला, पप्पू सिंह,सोनू भार्गव, तथा अन्य सदस्य उपस्थित थे।

अतिथि के रूप में शामिल हुए

रक्तदान शिविर में अतिथि के रूप में पूर्व जनपद उपाध्यक्ष ठाकुर विनोद सिंह व्यापारी संघ अध्यक्ष किशोर राठौर ,पूर्व अध्यक्ष सुधीर देशमुख मस्तूरी सरपंच मायाया रानी मरकाम, डॉ वीरेंद्र मरकाम,ग्राम खैरा के सोनू मोनू भार्गव, बीजेपी नेता सुबोध लहरे सत्यनारायण श्रीवास, तथा अन्य अतिथि उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here