On the auspicious occasion of Krishna Janmashtami, a Matki breaking competition was organized at Neha Public School Chhitapar
मुंगेली -लोरमी- भारतीय संस्कृति की विशेष पर्व कृष्ण जन्माष्टमी के पावन बेला पर नेहा पब्लिक स्कूल छीतापार में छात्र छात्राओं ने बढ़चढ़ हिस्सा लिया। सर्वप्रथम स्कूल प्राचार्य व समस्त स्टाफ भगवान राधा कृष्ण की पूजा अर्चना कर कार्यकम का शुभारंभ किया। इस पावन अवसर पर स्कूल के संचालक सुनील लहरे के मार्गदर्शन से विद्यालय में अनेक प्रकार का खेल करवाया गया जिसमें , कुर्सी दौड़, जलेबी दौड़, लम्बी कूद, ऊंची कूद, बोरा दौड़, खो- खो, कबड्डी, इत्यादि खेलो का आयोजन कराया गया जिसमें खेलों में प्रथम, द्वितीय, एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले सभी बच्चो को मेडल एवं पेन देकर पुरस्कृत किया गया। जिसमें कुर्सी दौड़ बालिका वर्ग से प्रथम स्थान रिंकी कक्षा नवमी, द्वितीय स्थान खुशबू कक्षा 12वीं ,तृतीय स्थान पिंकी कक्षा 9वी ,इसी प्रकार बालक वर्ग से कुर्सी दौड़ में प्रथम स्थान भूपेंद्र कक्षा सातवीं ,द्वितीय स्थान अरमान कक्षा दसवीं, एवं तृतीय स्थान करन कक्षा दसवीं ,उसके बाद जलेबी दौड़, में बालिका वर्ग से लक्ष्मी पटेल कक्षा ग्यारहवीं, द्वितीय स्थान पिंकी कक्षा नवमी, इसके तत्पश्चात बोरा दौड़ में बालिका वर्ग से प्रथम स्थान में रही गीतांजलि कक्षा नवमी, द्वितीय स्थान में हनी कक्षा ग्यारहवीं, तृतीय स्थान में पिंकी कक्षा नवमी, इसी प्रकार बालक वर्ग से प्रथम स्थान में करन कक्षा दसवीं ,द्वितीय स्थान जतिन कक्षा दसवीं, तृतीय स्थान लव कुमार कक्षा दसवीं ,इसके तत्पश्चात लंबी कूद में बालिका वर्ग से प्रथम स्थान में रही पूजा पटेल कक्षा ग्यारहवीं, वहीं द्वितीय स्थान में रही लक्ष्मी पटेल कक्षा ग्यारहवीं, तृतीय स्थान में रही हनी पटेल कक्षा ग्यारहवीं ,इसी प्रकार बालक वर्ग में प्रथम स्थान में रहा गौरव कक्षा छठवीं ,द्वितीय स्थान दीपक कक्षा पांचवी, जिसके तत्पश्चात मटकी फोड़ का आयोजन किया गया मटकी फोड़ में दो प्रकार का मटकी फोड़ बच्चों के द्वारा किया गया जिसमें पहले आंख में पट्टी बांधकर मटकी फोड़ा गया जिसमें प्रथम स्थान में रही तारनी कक्षा नवमी, वहीं द्वितीय स्थान में विक्रम कक्षा आठवीं, तृतीय स्थान में देवचंद कक्षा आठवीं ,इसके तत्पश्चात फिर रस्सी से बंधी मटकी फोड़ का आयोजन बालिका एवं बालक वर्ग से ग्रुप में किया गया इनके अलावा अन्य खेलों का भी आयोजन किया गया । कार्यक्रम में मुख्य रूप से स्कूल के संचालक सुनील लहरें स्कूल के प्राचार्य शेर सिंह, शिक्षक अजय टंडन, वृंदावन, प्रदीप डोंडे, बजरंग बंजारा, त्रिलोकी राम साहू , ज्ञानेंद्र कोशले, मोहनीश रात्रे शिक्षिका श्रीमती मनीषा सिंह, श्रीमती रचना लहरें, श्रीमती रीना अनंत, श्रीमती संतोषी टंडन एवं बड़ी संख्या में स्कूल के छात्र छात्राऐ तथा ग्रामीण जन उपस्थित रहे।



