Home Blog पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6 किलो अवैध गांजा के साथ तीन तस्कर...

पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6 किलो अवैध गांजा के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

0

Major police action, three smugglers arrested with 6 kg of illegal marijuana

सारंगढ़। सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ एक और बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए आज सुबह तीन गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दानसरा फॉरेस्ट बेरियर के पास दो मोटरसाइकिलों पर सवार तीन व्यक्तियों को गांजा के साथ रंगे हाथों पकड़ा। पुलिस ने आरोपियों के पास से लगभग 6 किलो अवैध गांजा जब्त किया है, जिसके आधार पर एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेजा गया है।

Ro.No - 13672/156

मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्रवाई

पुलिस को सूचना मिली थी कि दानसरा फॉरेस्ट बेरियर के पास कुछ लोग मोटरसाइकिलों से अवैध रूप से गांजा लेकर जा रहे हैं। इस सूचना के आधार पर, सारंगढ़-बिलाईगढ़ पुलिस ने सुबह 10 बजे घेराबंदी कर दी और दोनों मोटरसाइकिलों को रोक लिया। जांच के दौरान तीन व्यक्तियों के पास से लगभग 6 किलो गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने बिना समय गवाए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और गांजा को जब्त कर लिया।

सारंगढ़ के एसडीओपी (SDOP) अविनाश मिश्रा ने बताया कि यह कार्रवाई पुलिस की लगातार चल रही अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ मुहिम का हिस्सा है। उन्होंने कहा, “हमने तीनों आरोपियों से लगभग 6 किलो गांजा जब्त किया है, जो अवैध रूप से जिले में लाया जा रहा था। आरोपियों को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here