Shri Krishna Janmotsav was celebrated with great pomp in Saraswati Shishu Mandir, Rajiv Nagar, Raigad
रायगढ़ – श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर सरस्वती शिशु मंदिर राजीव नगर रायगढ़ में श्री कृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। सर्व प्रथम भारतीय परम्परानुसार विद्या की अधिष्ठात्री देवी मां सरस्वती,ओम् ,भारत माता एवं श्री कृष्ण के छायाचित्र के सामने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। तत्पश्चात् विद्यालय की बहनें प्राची मालाकार एवं खुशी यादव के सुरीली आवाज को भैया शिवांश होता के द्वारा हारमोनियम पर मधुर संगीत से मिश्रित कर मां सरस्वती की वंदना किया गया। इसके बाद संस्था के प्राचार्य जगदेव प्रसाद पटेल के द्वारा मंचासीन अतिथियों का परिचय कराया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बाबू लाल चन्द्रा सेवा निवृत्त प्राचार्य सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक शिक्षा लक्ष्मीपुर रायगढ़ की उपस्थिति में सम्पन्न की गई।तत्पश्चात् विद्यालय के किशोर भारती के पदाधिकारी भैया पुष्पेन्द्र साहू एवं बहिन धानी यादव के द्वारा मंचासीन अतिथियों बाबूलाल चन्द्रा (मुख्य अतिथि) , विद्यालय के प्राचार्य जगदेव प्रसाद पटेल, विशिष्ट अतिथि पद्मलोचन पटेल (आचार्य) एवं जीधन लाल पटेल (आचार्य) का तिलक रोली लगा कर स्वागत किया गया। अतिथि स्वागत के उपरान्त श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के उपलक्ष में भैया – बहनों के द्वारा मनमोहक एवं आकर्षक कार्यक्रमों में श्री कृष्ण – राधिका रुप सज्जा की सुन्दर झांकियां के साथ ही साथ भजन , नृत्य और मटका फोड़ कार्यक्रम हुए। कार्यक्रम की कड़ी में कक्षा अरुण – उदय के बहनों के द्वारा “यशोदा का यह कृष्ण कन्हैया” गीत पर (समूह नृत्य), आर्यन सिंह ने तेरे दर्शन से हो जाऊं कान्हा(भजन),आन्या राज मैया यशोदा कैसे गीत पर (एकल नृत्य), अनुभव शर्मा ने लल्ला की सुन की मैं आई यशोदा (भजन), स्मृति महंत एवं बहनों के द्वारा गोविंद बोलो हरि गोपाल बोलो पर समूह नृत्य , प्राची मालाकार के द्वारा भजन(एक रात में दो दो जन्म…) , सारिका सिदार द्वारा उड़िया गीत – झुली आंसु हेरे.. पर सुन्दर एकल नृत्य,माही मालाकार द्वारा गोविंदा आला रे…पर एकल नृत्य , समीर बरेठ द्वारा बातों में रस घोलते..(भजन) , जेसिका बरेठ द्वारा कोडा कोर ली मीठा – मीठा उत्कल गीत पर (नृत्य), शिवांश होता ने मेरे बांके बिहारीलाल (भजन), वंशिका मेहर एवं भूमिका जायसवाल द्वारा – कान्हा सो जा जरा गीत पर युगल नृत्य , कुलदीप मरार ने नाम है तेरा तारण (भजन), सृष्टि पाण्डेय ने ओ कृष्णा है गीत पर एकल नृत्य,जीत यादव द्वारा मुख मुरली बजाय (भजन) , कान्हा रे थोड़ा सा प्यार दे गीत पर भूमिका मेहर एवं बहनों के द्वारा रास नृत्य , नैंसी एवं साथी के द्वारा तेरी मंद मंद मुसकनिया (भजन) , वेदिका मरार के द्वारा रात सुहानी मस्त चांदनी गीत पर एकल नृत्य,मानसी किरण के द्वारा श्री कृष्ण गोविन्द गीत पर भजन,फ्रिंसी एवं सिमरन ने प्रेम में राधा नाचेगी गीत पर युगल नृत्य, खुशी यादव एवं प्राची मालाकार के द्वारा ना कर जोरा जोरी हो ss गीत पर युगल नृत्य और सरिता महंत ने मीठी मीठी मेरे सांवरे की मुरली गीत एकल नृत्य की सुन्दर प्रस्तुति दी गई। भैया – बहनों की प्रस्तुति उनके अलग-अलग भाव भंगिमाओं में सुसज्जित बरसाने की विविध रास – लीलाओं को चित्रांकित करते रहे। वहीं मनभावन और मनमोहक झांकियां भी निकाली गई।कोई श्री कृष्ण के अनेक रुपों में रहे तो बहुत सी बहनें गोपियों के रुप सज्जा में अपनी प्रस्तुति दी।इस कार्यक्रम में विद्यालय के भैया – बहनों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। जो सराहनीय रहा। वहीं श्री कृष्ण के रुप में सुशोभित भैया – बहनों के द्वारा मटका फोड़ का आनन्द दायी कार्यक्रम हुए । जो उपस्थित जनसमुदाय को मंत्रमुग्ध कर डाला। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर द्वारा आयोजित मुख्य परीक्षा 2024 में कक्षा दसवीं में कक्षा प्रथम तीन स्थान प्राप्त भैया – बहनों को पुरस्कृत किया गया।तत्पश्चात् गोविन्दा आला रे..। हाथी घोड़ा पालकी , जय कन्हैया लाल की…। नंद के आनंद की , जय कन्हैया लाल की । मोर मुकुट वंशी वाले की जय आदि जय घोष से विद्यालय परिसर गूंज उठा।
कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि सेवा निवृत्त प्राचार्य बाबूलाल चन्द्रा का आशीर्वचन प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि हमारे सनातन संस्कृति के रक्षार्थ श्रीकृष्ण और भगवान श्रीराम इस धरा पर अवतरित हुए हैं। जिनके लीलाओं और आदर्शों को स्मरण करते हुए उनके आदर्श पर अपने धर्म संस्कृति की रक्षा करने हेतु हमें भी तत्पर रहने की आवश्यकता है। संस्था प्रमुख जगदेव प्रसाद पटेल ने” मेरा श्याम बड़ा अलबेला,मेरी मटकी में मार गयो ढेला।” भजन प्रस्तुत करते हुए मंचासीन अतिथियों का आभार प्रकट किया। अंत में श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के पावन अवसर पर श्री कृष्ण जी की आरती उतारते हुए कविता तिवारी एवं रेवती मालाकार आचार्या के द्वारा आरती गायन कर आमंत्रित अतिथियों , अभिभावकों , पूर्व छात्र भैया – बहनों एवं समस्त भैया – बहनों को मिष्ठान वितरण कर कार्यक्रम का समापन किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के आचार्य कुबेर लाल माली, तीजा पटवा, रजनी थवाईत , कविता तिवारी , रेवती मालाकार , सुषमा होता , ममता वंजारी , विजया लक्ष्मी पटेल,जीधन लाल पटेल , ओजस्वी तिवारी , दीपिका साहू , उजाला साहू , सीमा वर्मा , योगिता राठौर ने इस श्री कृष्ण जन्मोत्सव को सफल बनाने में अपनी अहम भूमिका निभाएं। कार्यक्रम का सफल संचालन रेवती मालाकार आचार्या ने की। उक्त जानकारी प्रचार प्रसार प्रमुख कुबेर लाल माली आचार्य ने दी।







