Home Blog 01 से 19 वर्ष के बच्चों को खिलाई जाएगी कृमिनाशक एल्बेंडाजोल

01 से 19 वर्ष के बच्चों को खिलाई जाएगी कृमिनाशक एल्बेंडाजोल

0

Children between 01 and 19 years of age will be given the deworming drug Albendazole

कलेक्टर ने अभियान की सफलता के लिए बैठक लेकर दिए निर्देश

Ro.No - 13672/156

उत्तर बस्तर कांकेर, 27 अगस्त 2024/ कलेक्टर श्री निलेश कुमार क्षीरसागर के मार्गदर्शन में 29 अगस्त 2024 को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम व 04 सितम्बर 2024 को मॉपअप दिवस का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु जिला स्तरीय अन्तर्विभागीय समन्वय समिति की बैठक आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में कलेक्टर श्री क्षीरसागर की अध्यक्षता में संपन्न हुई। कलेक्टर ने बैठक में कहा कि इस अभियान में सिर्फ एक विभाग का नहीं बल्कि सभी विभागों का सहयोग और समन्वय जरूरी है। उन्होंने सभी बच्चों को कृमिनाशक दवाई खिलाकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. महेश सांडिया ने बैठक में बताया कि इस दौरान जिले के 01 से 19 वर्ष के तक के समस्त बच्चों को कृमि नाशक की गोली एल्बेंडाजोल खिलाई जाएगी तथा जो बच्चे 29 अगस्त 2024 को कृमि नाशक की गोली खाने से वंचित रह जाएंगे, उन्हें 04 सितम्बर 2024 मॉपअप दिवस के दिन गोली खिलाई जाएगी। कृमि नाशक गोली के सेवन से बच्चों, किशोर और किशोरियों के स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर, एनीमिया के रोकथाम, बौद्धिक विकास के साथ बच्चों की शाला उपस्थिति में भी सुधार होता है। उन्होंने बताया कि जिले के कुल 02 हजार 471 शासकीय विद्यालय, 171 निजी विद्यालय, 09 शासकीय महाविद्यालय, 08 आई.टी.आई., 01 पॉलिटेक्निक कॉलेज एवं 02 हजार 141 आंगनबाड़ी केन्द्र है, जिनमें लक्षित बच्चों की संख्या 02 लाख 98 हजार 334 है, जिसमें 01 वर्ष से 05 वर्ष तक 79 हजार 138 पंजीकृत एवं शाला त्यागी लक्षित बच्चे है, जिनको आंगनबाड़ी केन्द्रों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के द्वारा कृमि नाशक दवा खिलाई जाएगी। साथ ही शाला त्यागी बच्चों को मितानिन द्वारा चिन्हांकित कर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से कृमि नाशक गोली खिलाई। उन्होंने बताया कि 06 वर्ष से 19 वर्ष तक के लक्षित बच्चों की संख्या 02 लाख 19 हजार 196 है, जिन्हें समस्त शासकीय अर्द्धशासकीय, अनुदान प्राप्त शालाओं, केन्द्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय, मदरसा, निजी स्कूलों एवं आई.टी.आई. तथा कॉलेज के प्रथम वर्ष के बच्चों को नोडल शिक्षकों के माध्यम से कृमि नाशक दवा खिलाई जाएगी। उल्लेखनीय है कि जिले में शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, तकनीकी शिक्षा विभाग आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विभाग के समन्वय से कृमि मुक्ति दिवस का आयोजन किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here