Home Blog जनसमस्या निवारण शिविर ग्राम किशनपुरी में 29 अगस्त को

जनसमस्या निवारण शिविर ग्राम किशनपुरी में 29 अगस्त को

0
Public problem resolution camp in village Kishanpuri on 29th August
उत्तर बस्तर कांकेर, 28 अगस्त 2024/ कलेक्टर श्री निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर के निर्देशानुसार जिले के आम नागरिकों की आवश्यकताओं, शिकायतों एवं समस्याओं के समाधान के लिए जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में 29 अगस्त को नरहरपुर विकासखण्ड अंतर्गत उमरादाह कलस्टर के ग्राम पंचायत किशनपुरी में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित होगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त शिविर सुबह 10.30 बजे से दोपहर 2.30 बजे तक लगाया जाएगा, जिसमें श्रीगुहान, हटकाचारामा, आंखीहर्रा, कोचवाही, रिसेवाड़ा, बनसागर, उमरादाह, चरभट्टी, कुरना, चवांड़, ढेकुना, अमोड़ा, जुनवानी, मरकाटोला, बाबूसाल्हेटोला, चनार और ग्राम पंचायत कन्हनपुरी के ग्रामीण शामिल होंगे। कलेक्टर ने उक्त शिविर में ब्लॉक स्तरीय एवं क्लस्टर स्तर के अधिकारी-कर्मचारी के अलावा सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को भी अनिवार्य रूप से उपस्थित रहकर ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here