Home Blog उप स्वास्थ्य केंद्र में जल भराव मच्छरों का बढ़ा खतरा, बीएमओ स्वीकृति...

उप स्वास्थ्य केंद्र में जल भराव मच्छरों का बढ़ा खतरा, बीएमओ स्वीकृति मिला बहुत जल्द मिलेगा निजात

0

Waterlogging in the sub health center increased the risk of mosquitoes, BMO approval was received and relief will be provided very soon

गलत भवन निर्माण के चलते परिसर में भरा पानी अस्थाई नाली से थोड़ा थोड़ा निकल रहा पानी

Ro.No - 13672/156

बीजापुर@रामचन्द्रम एरोला -छत्तीसगढ़ शासन के श्याम बिहारी जायसवाल स्वास्थ मंत्री का बीजापुर दौरा और निर्देशों के बाद जिले में स्वास्थ्य विभाग के लगातार प्रयासों से क्षेत्र के मरीजों को मिल रहा है समय पर इलाज ऐसे में एक तस्वीर इसी बीच सामने अलग निकल कर आया है जहां इलाज मिलता है लोगों को वहां स्वच्छता के नाम पर जिम्मेदार नदारत नजर आ रहे हैं क्षेत्रीय स्थानीय एक ग्रामीण के अनुसार जो तस्वीर मिला है। उनका कहना है कि जहां पर हम इलाज करवाने जाते हैं वहीं पानी भराव है । उसमें मच्छरों के पनपने का खतरा लगातार बढ़ रहा है पर यहां के जिम्मेदार नदारत दिख रहे हैं ऐसे में अब सवाल है शासन की स्वच्छता अभियान की पोल खोलती तस्वीर दिख रही है । पूरा मामला आयुष्मान आरोग्य मंदिर उप स्वास्थ्य केंद्र मददेड से जुड़ा है। इस पर क्या कहते हैं अधिकारी

बीएमओ डाक्टर चलपती राव भोपालपटनम

इस संबंध में हमने फोन के माध्यम से बीएमओ भोपालपटनम से बात किया तो उन्होंने बताया कि जो भवन बना वह गलत तरीके से बना जहां रोड के नीचे है, पानी निकासी का कोई भी माध्यम नहीं है इस संबंध में मैंने जिला पंचायत सीईओ को रिनोवेशन का प्रस्ताव भेजा था । 3 महीने पहले स्वीकृति मिला बहुत जल्द बन जायेगा वही भवन के पीछे भी तालाब पानी की निकासी उस साइड हो सकता है बाजू में स्कूल का भी निर्माण कर दिया गया है । यही वजह है कि यहां पर पानी भराव स्थित है। मैंने इस संबंध में वहां की इंचार्ज को बता दिया उन्होंने नाली निकाल दिया गया बताया जा रहा जिससे पानी की निकासी हो सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here