Home Blog नदी में बहे नाबालिक का शव मिला

नदी में बहे नाबालिक का शव मिला

0

Body of a minor who was swept away in the river was found

26 अगस्त को अपने साथियों के साथ पंचाधरी में नहाने गये शहर के दरोगापारा निवासी 17 वर्षीय नाबालिग युवक नदी के तेज बहाव में बह गया था। जिसकी डेथ बॉडी आज मंगलवार को समलाई घट के पास रेस्क्यू में लगी टीम को मिली। आपको बता दे की घटना के बाद से ही खोजबीन में पुलिस एवं एसडीआरएफ टीम लगी हुई थी। जानकारी के अनुसार शहर के दरोगापारा टिकरापारा निवासी प्रकाश चौहान का 17 वर्षीय पुत्र पप्पू 26 अगस्त की दोपहर को तकरीबन 2 बजे अपने तीन अन्य दोस्तों के साथ पचधारी नहाने गया था। वहीं देर शाम तक वापस नहीं आने पर परिजनों ने पचधारी जा कर उसकी खोजबीन की लेकिन नाबालिक युवक का कहीं पता नहीं चला तब वे वापस लौट आये। और पुलिस को इसकी सूचना दी। जिसके बाद पुलिस कार्यवाही में लगी हुई थी। शव बरामद होने पश्चात पुलिस पंचनामा कर अग्रिम कार्यवाही में जुट गई है।

Ro.No - 13672/156

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here