Home Blog नियद नेल्लानार क्षेत्रों में बुनियादि सुविधाओं की सौगात कावड़गांव, हिरोली सहित एक...

नियद नेल्लानार क्षेत्रों में बुनियादि सुविधाओं की सौगात कावड़गांव, हिरोली सहित एक दर्जन गावों में आवागमन की सुविधा

0

Gift of basic amenities in Niyyad Nellnar areas
Transportation facility in a dozen villages including Kavadgaon, Hiroli

कलेक्टर ने जनसुविधा यात्री बस को हरीझंडी दिखाकर किया रवाना

Ro.No - 13672/156

बीजापुर@रामचन्द्रम एरोला- छत्तीसगढ़ शासन के नियद नेल्लानार आपका अच्छा गांव योजना के तहत माओवाद प्रभावित क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है। नियद नेल्लानार योजना के तहत सुरक्षा कैम्प के 5 किलोमीटर परिधि के गांवो में सड़क, बिजली, पानी, राशन, स्वास्थ्य, शिक्षा सहित सभी प्रकार की सुविधाओं का विस्तार तीव्र गति से किया जा रहा है। शासन के इस महत्वाकांक्षी योजना से अंदरूनी क्षेत्रों के ग्रामीणों में खुशी की लहर है। मुख्यधारा से जुड़कर यहां के ग्रामीण स्वयं के एवं अपने आने वाली पीढ़ी के सुखद भविष्य के लिए प्रफुल्लित नजर आ रहे है। इसी क्रम में कलेक्टर अनुराग पाण्डेय के दिशा-निर्देश में अति सुदूर क्षेत्र कांवड़गांव, हिरोली, पुसनार, गंगालुर, चेरपाल, पदेड़ा, रेगड़गुट्टा जैसे गांवों के ग्रामीणों को सुगमतापूर्वक जिला मुख्यालय पहुंचाने हेतु जनसुविधा बस को हरीझंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान कलेक्टर अनुराग पाण्डेय एवं सीईओ जिला पंचायत हेमंत रमेश नंदनवार ने जनसुविधा बस में यात्रा कर चिकटराज तक पहुंचे। चिकटराज देव मंदिर में पहुंचकर कलेक्टर एवं सीईओ जिला पंचायत ने चिकटराज देव का दर्शन कर जिले की सुख समृद्धि की कामना की, वहीं चिकटराज मंदिर में सीसी सड़क का भूमिपूजन भी किया। कलेक्टर अनुराग पाण्डेय का इस माह के अंत में जिले में कार्यकाल समाप्त होने वाला है इस हेतु मंदिर समिति के सदस्यों ने आत्मीयतापूर्वक कलेक्टर से सौजन्य मुलाकात कर स्थानीय आदिवासी संस्कृति की कलाकृति भेंट की। इस अवसर पर एसडीएम बीजापुर जागेश्वर कौशल, डिप्टी कलेक्टर उत्तम सिंह पंचारी, जिला शिक्षा अधिकारी रमेश निषाद, जनपद सीईओ गीत कुमार सिन्हा, सीएमओ पालदास सहित मंदिर समिति के सदस्यगण एवं मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here