Home Blog राष्ट्रीय खेल दिवस पर कांकेर के दो खिलाड़ी मुख्यमंत्री के हाथों हुए...

राष्ट्रीय खेल दिवस पर कांकेर के दो खिलाड़ी मुख्यमंत्री के हाथों हुए पुरुस्कृत

0

On National Sports Day, two players from Kanker were awarded by the Chief Minister

उत्तर बस्तर कांकेर, 30 अगस्त 2024/ राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर में आयोजित राज्य खेल अलंकरण समारोह में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने राज्य के प्रतिभावान खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। राजधानी के पण्डित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में अलंकरण समारोह के आयोजन में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के हाथों उत्तर बस्तर कांकेर के खो-खो खिलाड़ी एवं खेलो इंडिया के कोच श्री राजकुमार कोरेटी को शहीद पंकज विक्रम सम्मान वर्ष 2021-22 एवं एथलेटिक्स खिलाड़ी श्री पुनुराम प्रधान को शहीद विनोद चौबे सम्मान वर्ष 2022-23 पुरुस्कार से सम्मानित किया गया।
मुख्यमंत्री श्री साय ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले पांच सालों में राज्य में खेल अलंकरण समारोह का आयोजन नहीं हुआ था। खिलाड़ियों की पीड़ा महसूस करते हुए समारोह को पुनः आयोजित करने का निर्णय लिया। इस वर्ष दो बार समारोह आयोजित किया गया। इसी प्रकार राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर वर्ष 2021-22 तथा वर्ष 2022-23 के खिलाड़ियों को राज्य खेल अलंकरण से सम्मानित किया गया, साथ ही राष्ट्रीय चैम्पियनशिप वर्ष 2021-22 तथा वर्ष 2022-23 के विजेता खिलाड़ियों का भी सम्मान हुआ। जिले के खिलाड़ियों की इस उपलब्धि के लिए कलेक्टर श्री निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर ने खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए हार्दिक शुभकामनाएं दी।

Ro.No - 13672/156

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here