In the final match of football, Rambo Warriors won the title by defeating Brave Warriors 5-4 in penalty shootout
बीजापुर@रामचन्द्रम एरोला- मॉर्निंग फुटबॉल क्लब बीजापुर के तत्वाधान में महान हॉकी खिलाड़ी / हॉकी के जादूगर कहे जाने वाले मेजर ध्यानचंद की स्मृति में खेल दिवस के अवसर पर मिनी स्टेडियम बीजापुर में बीजापुर सुपर लीग सीजन-2 का आयोजन किया गया। बीजापुर में 25 अगस्त 2024 से 29 अगस्त 2024 तक कुल 05 दिवसीय रात्रिकालीन फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, इस प्रतियोगिता में कुल पांच टीमों ने हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला ब्रेव वॉरियर्स एवं रैंबो वॉरियर्स के मध्य खेला गया। फाइनल मुकाबले में निर्धारित समय एवं अतिरिक्त समय के पूर्ण होने तक किसी भी टीम द्वारा 1 भी गोल नहीं किया गया, जिस कारण पेनाल्टी शूटआउट में रैंबो वॉरियर्स की टीम ने 5-4 की बढत से जीत हासिल की, तथा ब्रेव वॉरियर्स द्वितीय स्थान पर रही वही इस प्रतियोगिता में नीलम सराई फाइटर्स ने तृतीय स्थान एवं रोजर रेबल्स ने चतुर्थ स्थान हासिल किया। इस फुटबॉल प्रतियोगिता में शानदार खेल का प्रदर्शन वाले अखिल ध्रुव को मैन ऑफ द सीरीज प्रदान किया गया। बेस्ट डीफेंडर नीलेश, बेस्ट स्ट्राईकर उमाशंकर मंडी , बेस्ट मिड फिल्डर विनोद कोर्राम एवं बेस्ट गोलकीपर ईशु हेमला रहे।
29 अगस्त खेल दिवस के अवसर पर मॉर्निंग फुटबॉल क्लब बीजापुर द्वारा बीजापुर जैसे सुदुर क्षेत्र से निकालकर राष्ट्रीय स्तर पर फुटबॉल खेल के माध्यम से जिले का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों का विशेष सम्मान किया गया, जिसमें कुल 9 खिलाड़ियों के साथ फुटबॉल कोच ज्योति यादव को मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया।



