Home Blog सांसद राधेश्याम राठिया की उपस्तिथि में अखिल भारतीय मद्धेशिया हलवाई समाज का...

सांसद राधेश्याम राठिया की उपस्तिथि में अखिल भारतीय मद्धेशिया हलवाई समाज का कार्यक्रम संपन्न

0

The program of All India Madheshiya Halwai Samaj concluded in the presence of MP Radheshyam Rathia

रायगढ़ ।अखिल भारतीय मध्य देशीय महासभा मद्धेशिया हलवाई वैश्य समाज ने 31 अगस्त 2024 अपने कुल देवता श्री श्री 1008 बाबा गणीनाथ गोविंद जी की पूजा अर्चना की । शहर के कोतरा रोड स्थित अघड़िया सदन में एक भव्य समारोह में समाज के सदस्यों ने विशाल संख्या में उपस्थित होकर धूमधाम से पूजन का कार्यक्रम संपन्न किया । समारोह के मुख्य अतिथि रायगढ़ सांसद राधेश्याम राठिया थे एवम विशिष्ठ अतिथि पिंटू सिंह अध्यक्ष मदन मोहन मालवीय भोजपुरी समाज रहे।
। सांसद श्री राठिया ने अपने उद्बोधन में समाज की प्रशंसा करते हुए हलवाई समाज को एक संगठित और सुदृढ़ समाज करार दिया। उन्होंने समाज की उतरोत्तर प्रगति की कामना करते हुए समाज को हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया । सांसद राधेश्याम राठिया ने हलवाई समाज के सामुदायिक विकास के लिए जिला कलेक्टर और कमिश्नर से चर्चा करने की भी बात कही । समाज के वरिष्ठ सदस्य सुरेश गुप्ता ने हलवाई समाज के कुलदेवता और आराध्य बाबा गणीनाथ का परिचय देते हुए बताया कि पहले समाज के लोग कुलदेवता के पूजन दिवस पर पड़ोसी राज्य ओडिशा के ब्रजराजनगर जाते थे । पर अब समाज के सदस्यों ने रायगढ़ में ही अपने आराध्य देव का पूजन प्रारंभ किया है । रायगढ़ जिला मद्धेशिया हलवाई समाज के जिलाध्यक्ष मनोज गुप्ता ने बताया कि आज पूरे छत्तीसगढ़ में हलवाई समाज के कुलदेवता का पूजन हो रहा है । रायगढ़ में भी पूजन संपन्न हुआ है जिसमें बड़ी संख्या में समाज के स्त्री पुरुषों और बच्चों ने भाग लिया है । बाबा गणीनाथ गोविंद जी के पूजन कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठ सदस्य प्रमोद गुप्ता , प्रभात कुमार गुप्ता, ओम प्रकाश गुप्ता, संजय कुमार गुप्ता , सज्जन साह आदि ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई।

Ro.No - 13672/156

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here