Home Blog रिटायरमेंट तोहफा सोनसाय बाकडे लाइनमैन के हाथों उद्घाटन ट्रांसफार्मर से पहुंचेगी पालनार...

रिटायरमेंट तोहफा सोनसाय बाकडे लाइनमैन के हाथों उद्घाटन ट्रांसफार्मर से पहुंचेगी पालनार में बिजली की किरण

0

Retirement gift Sonsay Bakde lineman inaugurates transformer, will bring electricity to Palanar

35 वर्षों की सेवा पूर्ण कर्मचारी के नाम CPDCL ने किया ट्रांसफार्मर का उद्घाटन

Ro.No - 13672/156

बीजापुर@रामचन्द्रम एरोला – जिले के बिजली विभाग में पदस्थ 35 वर्षों को पूर्ण किए कर्मचारी के लिए आज का दिन विषेश था हम बात कर रहे हैं सोनसाय बाकडे लाइनमैन की क्योंकि उनके लंबे और समर्पित सेवा काल के अंतिम चरण में, उन्होंने अपने हाथों से अतिसंवेदनशील क्षेत्र के नाम से जाना जाता रहा पालनार गांव में ट्रांसफार्मर का उद्घाटन किया। यहां संभव हुआ छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूटर कंपनी लिमिटेड में अपनी सेवा के दौरान उन्होंने न जाने कितने गांवों और शहरों को रोशन किया होगा, लेकिन रिटायर होने के इस महत्वपूर्ण अवसर पर उनके हाथों से पालनार गांव में बिजली की पहली किरण लाना, उनके समर्पण और मेहनत का सबसे बड़ा सम्मान है। यह क्षण सिर्फ उनकी सेवा के समापन का नहीं, बल्कि उनके द्वारा किए गए कार्यों की अमिट छाप का प्रतीक है। उनके साथियों के साथ मिलकर उन्होंने जो काम किया, वह सदैव याद किया जाएगा। बाकडे ने अपने करियर के इस अंतिम दिन भी उसी ऊर्जा और उत्साह के साथ काम किया, जिसने उनके समर्पण को नए आयाम दिए हैं। उनके हाथों से गांव में रोशनी का आना, एक उज्ज्वल भविष्य की ओर बढ़ते कदम का प्रतीक है, और यह पल गांववासियों के साथ-साथ उनके लिए भी अविस्मरणीय रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here